Gmail इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन प्राइवेसी को लेकर सवाल हैं? जानिए Zoho Mail क्यों बन रहा है नया भरोसेमंद विकल्प और कैसे करें आसान स्विच।
आसान इंटरफेस और Google की सर्विसेज़ से कनेक्शन की वजह से Gmail सालों से यूजर्स की पहली पसंद बना हुआ है।
इनबॉक्स में विज्ञापन, ज्यादा नोटिफिकेशन और प्राइवेसी को लेकर बढ़ती चिंता यूजर्स को विकल्प तलाशने पर मजबूर कर रही है।
बिना विज्ञापन वाला क्लीन इनबॉक्स और डेटा पर पूरा कंट्रोल Zoho Mail को प्रोफेशनल्स के लिए खास बनाता है।
IMAP और माइग्रेशन टूल की मदद से पुराने ईमेल, फोल्डर और कॉन्टैक्ट्स आसानी से ट्रांसफर हो जाते हैं।
ईमेल रिकॉल, बड़े अटैचमेंट, टीम कोलैबोरेशन और इनबिल्ट टास्क मैनेजमेंट इसे Gmail से अलग बनाते हैं।
एन्क्रिप्शन, एडवांस स्पैम फिल्टर और नो एड पॉलिसी के साथ Zoho Mail ज्यादा सुरक्षित ईमेल अनुभव देता है।