Colon Cancer Alert: युवाओं में दिखें ये 5 लक्षण तो तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क

कोलन कैंसर अब केवल उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रहा। जानें वो शुरुआती संकेत जो युवा नजरअंदाज न करें।

कोलन कैंसर की बढ़ती चिंता

यंग लोगों में कोलन कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। शुरुआती पहचान इलाज की सफलता बढ़ाती है।

मल त्याग की आदत बदलना

अचानक कब्ज या दस्त, मल पतला होना या बार-बार जोर लगाना को नजरअंदाज न करें।

मलद्वार से खून आना

स्टूल में या टॉयलेट पेपर पर खून दिखना गंभीर संकेत है। लंबे समय तक बने रहना जांच की मांग करता है।

लगातार थकान या कमजोरी

पर्याप्त आराम के बावजूद शरीर में थकान बनी रहे, तो इसे हल्के में न लें।

पेट में ऐंठन या दर्द

बिना वजह पेट में लगातार दर्द या ऐंठन होने पर जल्द जांच करवाना जरूरी है।

बिना कोशिश वजन कम होना

डाइट या एक्सरसाइज बदले बिना वजन गिरना कोलन कैंसर का आम लक्षण हो सकता है।

Next Story