डायबिटीज अनकंट्रोल हो रही है त्वचा दिखा सकती है ये 7 खतरनाक संकेत

हाई ब्लड शुगर के लक्षण सिर्फ ब्लड रिपोर्ट में नहीं, त्वचा पर भी साफ दिखते हैं। इन संकेतों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

पैरों पर भूरे धब्बे

शिन स्पॉट्स दिखना डायबिटीज का आम संकेत है। दर्द नहीं होता, लेकिन यह ब्लड शुगर जांच का अलर्ट जरूर देता है।

त्वचा का मोटा और सख्त होना

लंबे समय तक हाई शुगर से गर्दन या पीठ की त्वचा सख्त हो सकती है, जो अनकंट्रोल्ड डायबिटीज की ओर इशारा करती है।

घाव जो भरने का नाम न लें

पैरों या शरीर पर बने जख्म अगर देर से भरें, तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन और हाई शुगर का संकेत हो सकता है।

अचानक छोटे दाने निकलना

त्वचा पर अचानक छोटे दाने दिखना खून में फैट बढ़ने का संकेत हो सकता है, जो डायबिटीज से जुड़ा खतरा है।

गर्दन या बगल का काला पड़ना

कुछ हिस्सों में त्वचा का काला और मोटा होना इंसुलिन रेजिस्टेंस का संकेत माना जाता है।

स्किन टैग्स और पीले धब्बे

ज्यादा स्किन टैग्स या पलकों के पास पीले धब्बे हाई शुगर और बढ़े कोलेस्ट्रॉल से जुड़े हो सकते हैं।

Next Story