राजस्थानी स्टाइल मेथी दाना की सब्जी स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए भी फायदेमंद है। जानिए कैसे बनाएं इसे आसानी से।
मेथी दाना थोड़ा कड़वा होता है और पोषक तत्वों से भरपूर है। इसे सब्जी में इस्तेमाल करने से स्वाद और न्यूट्रिएंट्स दोनों मिलते हैं।
1 कप मेथी दाना, प्याज, तेल या देसी घी, हरी मिर्च, दही, मसाले और हरा धनिया। साथ में किशमिश और कसूरी मेथी भी डालें।
मेथी दाना रातभर भिगोएं। फिर उबालकर उसकी कड़वाहट कम करें। साबुत मसाले दरदरा कूट लें और तड़का तैयार करें।
तेल गर्म करें, प्याज और हरी मिर्च डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। मसाला और लहसुन मिलाकर थोड़ी देर पकाएं।
दही में हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और हींग मिलाएं। इसे मसाले में डालकर कुछ देर भूनें और उबाला हुआ मेथी दाना डालें।
किशमिश और हरा धनिया डालकर परोसें। मेथी दाना में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं।