दूध को ताकत की पहचान माना जाता है, लेकिन कई लोगों के लिए यही दूध परेशानी की वजह बन जाता है. एक्सपर्ट बता रहे हैं पूरा सच.
दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व होते हैं. इसी वजह से इसे रोज की डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक दूध हर किसी को सूट करे यह जरूरी नहीं. कई लोगों का शरीर इसे ठीक से पचा नहीं पाता.
कुछ लोगों में लैक्टेज एंजाइम की कमी होती है. ऐसे में दूध पीने से गैस, पेट दर्द और दस्त की शिकायत हो सकती है.
जिनका पाचन तंत्र कमजोर होता है उन्हें दूध पीने के बाद पेट फूलना और भारीपन महसूस हो सकता है.
ऑयली स्किन या मुंहासों से परेशान लोगों में दूध से एक्ने बढ़ने की शिकायत देखी गई है. यह शरीर की प्रतिक्रिया पर निर्भर करता है.
अगर दूध सूट नहीं करता तो दही, छाछ या लैक्टोज फ्री दूध अपनाएं. जरूरत हो तो डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से सलाह लें.