सरस्वती पूजा पर पीला रंग शुभ माना जाता है. अगर आप इस खास दिन के लिए परफेक्ट साड़ी ढूंढ रही हैं, तो ये डिजाइन आपके काम आएंगे.
पीली सिल्क साड़ी के साथ रेड कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज और दुपट्टा इस लुक को पूजा के लिए बेहद खास बनाता है.
शिफॉन की प्रिंटेड पीली साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज से आपको सोबर और एलिगेंट लुक मिलेगा.
येलो ऑर्गेंजा साड़ी पूजा के लिए हल्का और ग्रेसफुल ऑप्शन है. एंब्रॉयडरी या कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज इसे और निखारता है.
पीली सिल्क साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज, चोकर नेकलेस और स्लीक बन से रॉयल पूजा लुक मिलेगा.
येलो सैटिन साड़ी, स्लीवलेस ब्लाउज और ओपन हेयर के साथ यह लुक पूजा के लिए परफेक्ट है.
प्लेन पीली साड़ी, बॉर्डर वर्क और एंब्रॉयडरी ब्लाउज के साथ हैवी झुमके युवा लड़कियों के लिए बढ़िया ऑप्शन है.