बसंत पंचमी पर पहनें येलो सूट, सादगी में दिखेगा सबसे स्टाइलिश लुक

23 जनवरी को है बसंत पंचमी और इस खास दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है. अगर आप भी पूजा के लिए परफेक्ट येलो आउटफिट ढूंढ रही हैं, तो ये लुक्स आपके लिए हैं.

हिना खान का फ्लोरल सूट

हिना खान का येलो सूट रेड फ्लोरल प्रिंट के साथ काफी फ्रेश लग रहा है. ऑरेंज दुपट्टा लुक में और चार चांद लगा रहा है.

रासा थडानी का शरारा लुक

स्ट्रैप कुर्ता और मैचिंग शरारा में रासा थडानी का ये येलो लुक सिंपल और सोबर है, जो पूजा के लिए परफेक्ट है.

दीपिका का क्लासी अंदाज

दीपिका पादुकोण का सीक्वेंस लॉन्ग सूट एलिगेंट लुक देता है. स्लीक बन के साथ ये आउटफिट काफी रॉयल लगता है.

हिना का मस्टर्ड येलो लुक

ए लाइन कुर्ता और कटवर्क दुपट्टे वाला हिना खान का ये मस्टर्ड सूट क्लासी और ट्रेंडी दोनों है.

खुशी कपूर की अनारकली

सिल्क फैब्रिक की येलो अनारकली में खुशी कपूर बेहद सिंपल और ग्रेसफुल लग रही हैं. पूजा के लिए बेस्ट ऑप्शन है.

सारा अली खान का कॉटन सूट

कॉटन अनारकली और ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ सारा अली खान का ये येलो लुक सॉफ्ट और रिच फील देता है.

Next Story