तमन्ना भाटिया जैसा ग्लो पाने के लिए ट्राई करें ये आसान होम फेस मास्क

चमकती और बेदाग स्किन हर किसी का सपना होती है. अगर आप भी तमन्ना भाटिया जैसा नैचुरल ग्लो चाहती हैं, तो उनका फेवरेट होम फेस मास्क जरूर ट्राई करें.

तमन्ना की ग्लोइंग स्किन का राज

तमन्ना भाटिया अपनी नेचुरल और बिना मेकअप चमकती स्किन के लिए जानी जाती हैं. वो महंगे ट्रीटमेंट के बजाय होम रेमेडीज पर भरोसा करती हैं.

क्या है उनका फेवरेट मास्क

तमन्ना दही और बेसन से बना फेस मास्क इस्तेमाल करती हैं, जो स्किन को क्लीन, हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करता है.

बेसन के फायदे

बेसन स्किन के पोर्स खोलता है और डेड स्किन हटाने में मदद करता है. इसमें एंटी इंफ्लामेटरी गुण भी होते हैं.

मास्क बनाने का तरीका

2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच दही और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं. स्क्रब के लिए बेसन ज्यादा और मास्क के लिए दही ज्यादा मिलाएं.

कैसे करें अप्लाई

चेहरे को साफ कर ब्रश से मास्क लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद हल्के हाथों से धो लें.

जरूरी टिप्स

मास्क लगाने से पहले पैच टेस्ट करें और हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करें. मास्क हटाने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.

Next Story