फोन दूर जाते ही लॉक हो जाएगा लैपटॉप, Windows 11 के सीक्रेट फीचर्स

Windows 11 में ऐसे कई स्मार्ट फीचर्स हैं जो बिना किसी ऐप के आपका काम आसान और तेज बना देते हैं, लेकिन ज्यादातर यूजर्स इन्हें जानते ही नहीं।

डायनामिक लॉक फीचर

फोन जैसे ही लैपटॉप से दूर होगा, ब्लूटूथ के जरिए सिस्टम खुद लॉक हो जाएगा और आपका डेटा सेफ रहेगा।

सेटिंग से ऐसे करें एक्टिवेट

सेटिंग में जाकर अकाउंट और फिर साइन इन ऑप्शन में जाएं, वहां एडिशनल सेटिंग्स में डायनामिक लॉक मिल जाएगा।

नियरबाय शेयरिंग

एयरड्रॉप की तरह आप बिना इंटरनेट के फाइल, फोटो और लिंक को पास के विंडोज डिवाइस पर शेयर कर सकते हैं।

प्रोजेक्टिंग टू पीसी

दूसरे फोन या लैपटॉप का डिस्प्ले सीधे अपने Windows 11 पीसी की स्क्रीन पर वायरलेस दिखा सकते हैं।

आई ट्रैकिंग सपोर्ट

स्पेशल हार्डवेयर के साथ आप अपनी आंखों से माउस की तरह पीसी को कंट्रोल कर सकते हैं।

बिना ऐप सब कुछ संभव

इन फीचर्स के लिए किसी थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं, सब कुछ Windows 11 में पहले से मौजूद है।

Next Story