दूध से एलर्जी है तो क्या दही भी नहीं खानी चाहिए

दूध पीने से पेट दर्द, गैस या रैशेज होते हैं तो दही को लेकर भी कन्फ्यूजन होना तय है, जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं।

दूध से एलर्जी क्या होती है

दूध से एलर्जी आमतौर पर उसमें मौजूद प्रोटीन के कारण होती है, जिससे पेट, त्वचा और सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

दही दूध से अलग कैसे है

दही फर्मेंटेशन प्रक्रिया से बनता है, जिसमें अच्छे बैक्टीरिया दूध के कुछ तत्वों को बदल देते हैं।

क्या सभी को दही से परेशानी होगी

जरूरी नहीं कि दूध से एलर्जी वालों को दही से भी दिक्कत हो, कई लोग दही आराम से पचा लेते हैं।

कब दही भी नुकसानदेह हो सकती है

अगर दूध के प्रोटीन से गंभीर एलर्जी है तो दही खाने से भी खुजली, सूजन या सांस की दिक्कत हो सकती है।

दही ट्राय करते समय क्या करें

पहली बार बहुत कम मात्रा में दही लें और शरीर की प्रतिक्रिया देखें, परेशानी हो तो तुरंत बंद करें।

डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी

एलर्जी टेस्ट और डॉक्टर की गाइडेंस से सही डाइट तय होती है, जिससे पोषण भी मिले और सेहत भी सुरक्षित रहे।

Next Story