जाकिर खान ने क्यों लिया लंबा ब्रेक, किन लोगों को होती है ऐसी बीमारी

लगातार काम, नींद की कमी और तनाव. जाकिर खान की सेहत से जुड़ी परेशानी ने कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

जाकिर खान का बड़ा फैसला

मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान ने कॉमेडी से लंबा ब्रेक लेने का ऐलान किया है. यह ब्रेक तीन से पांच साल तक जा सकता है.

सेहत बनी वजह

जाकिर ने बताया कि वह लंबे समय से अपनी सेहत को नजरअंदाज कर रहे थे. अब उन्होंने खुद को प्राथमिकता देने का फैसला किया है.

लगातार काम का असर

सालों तक बिना रुके काम करना, अनियमित नींद और लगातार ट्रैवल शरीर पर गहरा असर डालता है. जाकिर भी इसी दौर से गुजर रहे हैं.

किन लोगों को होती है यह दिक्कत

जो लोग हमेशा काम को सबसे ऊपर रखते हैं, आराम नहीं करते और तनाव में रहते हैं, उन्हें ऐसी समस्याएं ज्यादा घेरती हैं.

जेनेटिक कारण भी जिम्मेदार

कुछ बीमारियों की प्रवृत्ति परिवार से मिलती है. उम्र बढ़ने और स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल के साथ इसके लक्षण उभरने लगते हैं.

शरीर पहले देता है संकेत

लगातार थकान, नींद के बाद भी भारीपन, एनर्जी की कमी और बार बार बीमार पड़ना ऐसे मामलों के आम लक्षण माने जाते हैं.

Next Story