दिनभर हेडफोन लगाते हैं तो सावधान, कानों को सुरक्षित रखने के जरूरी टिप्स

लगातार हेडफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की क्षमता को नुकसान पहुंचा सकता है. डॉक्टर की सलाह से जानिए कानों को स्वस्थ रखने के आसान तरीके.

हेडफोन बन चुके हैं आदत

काम, म्यूजिक और कॉल के लिए लोग घंटों हेडफोन लगाए रखते हैं. यह आदत धीरे धीरे कानों पर असर डाल सकती है.

तेज आवाज से बढ़ता खतरा

ज्यादा वॉल्यूम में म्यूजिक सुनना कानों पर दबाव डालता है. लंबे समय में इससे सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है.

डॉक्टर की अहम सलाह

डॉ रवि मेहर के मुताबिक हमेशा मध्यम आवाज रखें और लगातार हेडफोन लगाने से बचें. बीच बीच में ब्रेक लेना जरूरी है.

सही हेडफोन का चुनाव

अच्छी क्वालिटी और आरामदायक हेडफोन कानों के लिए बेहतर होते हैं. खराब या टूटे ईयरफोन से दूरी बनाएं.

शुरुआती लक्षण न करें नजरअंदाज

कानों में दर्द, भारीपन या झनझनाहट किसी समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे में तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए.

कानों को ऐसे रखें सुरक्षित

हर घंटे ब्रेक लें, कानों को साफ और सूखा रखें और परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

Next Story