ईशा अंबानी ने एक बार फिर अपने फैशन सेंस से सबका ध्यान खींच लिया है। विदेश में हुई सर्पेंटाइन समर पार्टी में उनका रेड-ब्लैक ग्लैम लुक और नीता अंबानी के जूलरी पीस ने उन्हें लाइमलाइट का सेंटर बना दिया।
सर्पेंटाइन समर पार्टी 2026 में ईशा अंबानी ने अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनका फैशनिस्टा अवतार एक बार फिर चर्चा में आ गया।
ईशा ने रेड और ब्लैक सेक्विन ड्रेस पहनकर मॉडर्न और लग्जरी फैशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन दिखाया। उनका लुक पूरी तरह पार्टी वाइब्स दे रहा था।
शीयर ब्लैक ओवरले और बॉडी हगिंग फिट वाली ड्रेस ने उनके लुक को बेहद ग्रेसफुल बनाया। असिमेट्रिकल हेमलाइन ने स्टाइल को और भी खास बना दिया।
ड्रेस के वेस्ट पर ब्लश पिंक रैप डिटेल ने खूबसूरत कलर कंट्रास्ट दिया। यह डिजाइन उनके पूरे आउटफिट का सबसे आकर्षक हिस्सा बन गया।
ईशा ने अपनी मां नीता अंबानी के पर्सनल कलेक्शन के डायमंड इयररिंग्स पहने, साथ ही पिंक जेमस्टोन रिंग्स ने उनके लुक को रॉयल टच दिया।