Rings of Power 2 Trailer: इक बार फिर से तबाही मचाने आ रहा है सौरोन, सीरीज 'रिंग्स ऑफ पावर' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज, पढ़ें पूरी जानकारी

Rings of Power 2 Trailer: इक बार फिर से तबाही मचाने आ रहा है सौरोन, सीरीज 'रिंग्स ऑफ पावर' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज, पढ़ें पूरी जानकारी
Last Updated: 27 जुलाई 2024

Rings of Power 2 Trailer: इक बार फिर से तबाही मचाने आ रहा है सौरोन, सीरीज 'रिंग्स ऑफ पावर' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज, पढ़ें पूरी जानकारी 

ओटीटी पर हिंदी भाषा के साथ अंग्रेजी भाषा में रिलीज होने वाले हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट की कहानी ने लोगों के दिलों को छुआ है। कुछ साल पहले बनी ऐसी ही एक सीरीज ' लॉर्ड ऑफ रिंग्स: रिंग्स ऑफ पाव है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। पहले सफल सीजन के बाद निर्माता अब दूसरे सीजन के साथ हाजिर होने वाले हैं। हाल ही में शो का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया हैं।

एंटरटेनमेंट: प्राइम वीडियो की दुनिया की लोकप्रिय सीरीज ' लॉर्ड ऑफ रिंग्स' के पहले सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अब निर्माता सीजन 2 के साथ हाजिर होने वाले हैं। ' लॉर्ड ऑफ रिंग्स: रिंग्स ऑफ पावर' सीजन 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी हैं।

'रिंग्स ऑफ पावर' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज

अमेजन प्राइम की यह वेब सीरीज ओटीटी पर अगले महीने आने के लिए तैयार है। शुक्रवार को सैन डिएगो में 'रिंग्स ऑफ पावर' के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी किया गया। नए सीजन में काफी कुछ नया और ऐसा होगा, जो पहले से भयानक हो सकता है। इस ट्रेलर को शो के निर्माता जे.डी. पेन, अभिनेत्री और प्रसिद्ध जेनर फैन यवेट निकोल ब्राउन की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

ट्रेलर को देखकर फैंस हुए एक्साइटेड

बता दें कमाल के बैकग्राउंड म्यूजिक और डायलॉग्स के साथ यह शो अगले महीने अमेजन प्राइम पर रहा है। ट्रेलर देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि वह इस शो के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकते। नए सीजन में एक काल्पनिक दुनिया के तहत काफी कुछ दिखाया गया है। सीजन 2 में बैरो-वाइट्स की सेना, हिल-ट्रॉल डैमरोड, और एक समुद्री कीड़ा भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक ' लॉर्ड ऑफ रिंग्स: रिंग्स ऑफ पावर' का दूसरा सीजन इसी वर्ष 29 अगस्त को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

Leave a comment