Stree-2: स्त्री-2 का Trailer रिलीज! इस बार स्त्री की जगह सिरकटे भूत का आतंक, देखें पूरी कहानी

Stree-2: स्त्री-2 का Trailer रिलीज! इस बार स्त्री की जगह सिरकटे भूत का आतंक, देखें पूरी कहानी
Last Updated: 20 जुलाई 2024

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड सीक्वल फिल्म 'Stree 2' का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। श्रद्धा की प्रीक्वल एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी। वहीं, स्त्री 2 में ये लेवल और अधिक बढ़ने वाला है क्योंकि फिल्म के मजेदार ट्रेलर ने लोगों का एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।

Stree 2 Trailer Released: श्रद्धा कपूर एक बार फिर स्त्री की सीक्वल लेकर पर्दे पर रही है। जिसमें वह चुड़ैल बनकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली हैं। पिछले दिनों से उनकी आगामी फिल्म 'Stree-2' चर्चा में छाई हुई है। बता दें कि ये फिल्म 2018 की हिट हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री' का ही सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया।

इस फिल्म के कॉमेडी सीन ने भी दर्शकों को खूब हंसाया था। 'स्त्री' की स्टोरी को आगे बढ़ाने के लिए ही  'स्त्री 2' को रिलीज किया जा रहा है। जिसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव दोनों एक साथ फिरसे  लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

स्त्री-2 का ट्रेलर रिलीज

बता दें कि आज यानि 18 जुलाई को श्रद्धा कपूर की स्त्री-2 का  ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसे देखने के बाद जिस के बाद दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसरा पसहले इस फिल्म की सफलता ने दर्शकों के बीच उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं, और अब 'स्त्री 2' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, जो अब खत्म हुआ। क्योंकि 'स्त्री 2' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है।

सिरकटे मचाएगा दहशत

श्रद्धा की बेस्ट हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' की स्टोरी गांव चंदेरी नाम के इर्द- गिर्द घूमती है। पिछली फिल्म में दिखाया गया कि गांव वाले स्त्री के आतंक से परेशान थे। वहीं, अब इस फिल्म की स्टोरी में नए भूत के रूप में सिरकटे की एंट्री होगी, जो स्त्री से भी ज्यादा भयानक होगा। जो पूरे गांव में अपना दहशत फैलाएगा।

सिरकटे से स्त्री करेगी रक्षा

स्त्री-2 की कहानी में एक और ट्विस्ट बताया जा रहा है। इस बार श्रद्धा कपूर स्त्री के रूप में लोगों की रक्षा करते हुए नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में उनके कई दमदार सीन दिखाए गए हैं। वहीं, राजकुमार राव अपने पुराने अंदाज में विकी की भूमिका में लौटे हैं। इतना ही नहीं बल्कि 'स्त्री 2' में कई नए मोड़ और ट्विस्ट दिए गए हैं, जिसे ट्रेलर में देखने के बाद फैंस के लिए 'Stree 2' का इंतजार करना और भी अधिक मुश्किल हो जाएगा।

स्त्री-2 की स्टार कास्ट

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'Stree-2' में एक साथ अपने पहले वाले किरदारों में नजर रहे हैं। इनके अलावा इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी अपने पहले वाले किरदारों में वापस लौटे हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म की स्टार कास्ट उनके टाइमिंग और अभिनय ने ट्रेलर को और भी कॉमेडियन बना दिया है। 'स्त्री 2' का डायरेक्टर अमर कौशिक के नेतृत्व में बनी है। जिन्होंने 'स्त्री' के साथ अपने निर्देशन की एक अच्छी शुरुआत की थी। फिल्म का संगीत भी आकर्षक और डरावना है, जो कहानी के अकॉर्डिंग  इफेक्टिव बनाता है।

इस दिन स्त्री-2 होगी रिलीज

मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धा कपूर की ये फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के सीक्वल में राजकुमार राव के किरदार पुराने अंदाज में ही दिखाया जायेगा।स्त्री 2’ में कई नए मोड़ और ट्विस्ट भी शामिल किए गए हैं, जो दर्शकों के उत्साह को और अधिक बढ़ा सकते हैं। इस ट्रेलर रिलीजिंग के बाद अब यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है।

 

Leave a comment