RBI नीति, Global बाजार संकेतों और कंपनी अपडेट्स के चलते आज NTPC, BPCL, Max India, Signature Global जैसे शेयरों में हलचल संभव। स्टॉक्स पर ट्रेडर्स की रहेगी खास नजर।
Stocks to Watch: अमेरिकी बाजारों में गिरावट और Donald Trump की टैरिफ पॉलिसी से जुड़ी चिंताओं के चलते बुधवार (9 अप्रैल) को भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत कमजोर हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 270 अंक नीचे ट्रेड कर रहा था, जो बाजार में गिरावट का संकेत देता है।
RBI नीति से जुड़े सेक्टर स्टॉक्स फोकस में
बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट जैसे सेक्टरों के स्टॉक्स आज निवेशकों की नजर में रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक आज मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा, जिससे रेपो रेट-संवेदनशील कंपनियों में वोलैटिलिटी देखी जा सकती है।
BPCL और Sembcorp का JV: Green Energy पर फोकस
BPCL ने Sembcorp Green Hydrogen India के साथ मिलकर एक संयुक्त उद्यम स्थापित किया है, जिसका उद्देश्य ग्रीन हाइड्रोजन और अमोनिया से जुड़े प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाना है। इससे कंपनी के ग्रीन एनर्जी पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी।
Max India: फंड रेजिंग प्लान पर नजर
Max India का बोर्ड 15 अप्रैल को इक्विटी शेयर या अन्य सिक्योरिटी जारी कर फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। इससे कंपनी की भविष्य की रणनीतियों को बल मिल सकता है।
Signature Global: रिकॉर्ड प्री-सेल्स और कलेक्शन
Real Estate कंपनी Signature Global ने FY25 में ₹10,290 करोड़ की प्री-सेल दर्ज की है, जो अब तक की सबसे ज्यादा है। कंपनी का वार्षिक कलेक्शन ₹4,380 करोड़ रहा, जो 41% की ग्रोथ को दर्शाता है।
Phoenix Mills: Residential बिक्री में बढ़त
Phoenix Mills ने Q4FY25 में ₹77 करोड़ की ग्रॉस रेजिडेंशियल बिक्री दर्ज की और ₹54 करोड़ का कलेक्शन किया। पूरी वित्तीय वर्ष के लिए बिक्री ₹212 करोड़ और कलेक्शन ₹219 करोड़ रहा।
Shyam Metalics: Aluminium और Steel सेगमेंट में ग्रोथ
श्याम मेटालिक्स की एल्युमिनियम फॉयल बिक्री FY25 में 27% बढ़ी है, जबकि स्टेनलेस स्टील की बिक्री Q4 में 18% और पूरे वर्ष में 66% बढ़ी है।
Senco Gold: रिकॉर्ड राजस्व के साथ चमका जूलरी स्टॉक
Q4FY25 में Senco Gold की रिटेल बिक्री 23% बढ़ी और ₹1,300 करोड़ का रिकॉर्ड रेवेन्यू आया। FY25 का कुल राजस्व ₹6,200 करोड़ रहा, जो 19.4% की ग्रोथ दिखाता है।
NTPC: Renewable Projects में तेजी
NTPC ने गुजरात में 150 MW Daya Par Wind Project Phase-1 का दूसरा भाग (90 MW) कमर्शियल ऑपरेशन में शुरू किया है। इससे कंपनी के Renewable Portfolio में और मजबूती आएगी।