भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी रही। सेंसेक्स 1200 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,500 के पार पहुंचा। Titan में 5% उछाल आया। निवेशक RBI बैठक पर नजर बनाए हुए हैं।
Stock Market Today: एशियाई बाजारों से मिले पॉज़िटिव संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को दमदार शुरुआत की। BSE Sensex 1,209.51 अंक यानी 1.65% की बढ़त के साथ 74,347.41 पर खुला, वहीं NSE Nifty-50 भी 386.30 अंक या 1.74% चढ़कर 22,547.90 के स्तर पर पहुंच गया। Titan के शेयरों में 5% से अधिक की उछाल देखी गई।
पिछली गिरावट के बाद आई तेज़ी
सोमवार के ट्रेडिंग सेशन में मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी। Sensex 2,226.79 अंक (2.95%) गिरकर 73,137.90 पर बंद हुआ था, जबकि Nifty-50 में 742.85 अंक (3.24%) की गिरावट के साथ यह 22,161.60 पर क्लोज हुआ था। यह गिरावट 4 जून 2024 के बाद की सबसे बड़ी मानी गई थी।
Global Market Cues: अमेरिका-चीन टैरिफ तनाव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन पर टैरिफ दबाव को लेकर दिए गए बयान के बाद वैश्विक बाजारों में हलचल दिखी। ट्रंप ने चीन से रेसिप्रोकल टैरिफ हटाने की मांग की है, जबकि चीन ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देने की योजना जताई है।
S&P 500 फ्यूचर्स में 0.9% और Nasdaq-100 फ्यूचर्स में करीब 1% की बढ़त दर्ज की गई। Dow Futures में भी लगभग 1.2% की तेजी रही। हालांकि सोमवार को Dow Jones और S&P 500 में गिरावट आई थी।
एशियाई बाजारों में उछाल
Japan का Nikkei 225 इंडेक्स 6.31% और Topix 6.81% चढ़ा। South Korea का Kospi 0.35% ऊपर और Kosdaq 2.15% मजबूत रहा। Australia का S&P/ASX 200 भी 1.3% बढ़ा, जबकि Hong Kong का Hang Seng 2% और China का CSI 300 0.35% ऊपर कारोबार कर रहा था।
RBI Meeting और Earnings पर नजर
निवेशकों की नजर अब RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के फैसले पर है, जो बुधवार को सामने आएगा। इसके साथ ही कंपनियों के Q4 Results और इस हफ्ते आने वाले प्रमुख मैक्रोइकॉनॉमिक डेटा भी बाजार की दिशा तय करेंगे।