Bollywood News: पिता बने वरुण धवन, नताशा दलाल ने दिया बेटी को जन्म, धवन के घर ख़ुशी का माहौल, कई स्टार्स दे रहे बधाई

Bollywood News: पिता बने वरुण धवन, नताशा दलाल ने दिया बेटी को जन्म, धवन के घर ख़ुशी का माहौल, कई स्टार्स दे रहे बधाई
Last Updated: 05 जून 2024

वरुण धवन (Varun Dhawan) और उनकी वाइफ नताशा दलाल (Natasha Dalal) पहली बार माता-पिता बन गए हैं। 3 जून को वरुण की वाइफ नताशा ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस बीच पहली बार पिता (Varun Dhawan Daughter) बनने को लेकर वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये जानकारी दी है।

Varun Dhawan Natasha Baby Girl: पापा बनने के बाद वरुण धवन (Varun Dhawan) ने सोशल मिडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है। जिसमें Baby Girl के आने की खुशखबरी दी तो, वहीं पिता बनने की ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं। अपने दिल का हाल भी बयां किया। वरुण के इस पोस्ट पर तमाम सेलेब्स लगातार बधाई दे रहे हैं। कुछ ही देर पहले वरुण के पिता और बॉलीवुड निर्देशक डेविड धवन ने भी अपने दादा बनने और खुलासा किया है कि उनके घर 'लक्ष्मी' ने जन्म लिया है।

वरुण ने सोशल मिडिया पर किया पोस्ट

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार, 3 जून को वरुण धवन की वाइफ नताशा दलाल ने मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। इसके बाद एक्टर वरुण ने अपने सोशल मिडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ख़ुशी जाहिर करते हुए पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक एनिमेशन वीडियो शामिल रखा और कैप्शन में लिखा है- ''हमारी Baby Girl गई है। बेटी और मां (नताशा) को शुभकामना देने पर सभी को शुक्रिया। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।''

ये भी पढ़ें:-

वरुण धवन ने इस तरह पहली बार पिता बनने की खुशी अपने फैंस के साथ साझा की है। सोशल मीडिया पर वरुण का यह लेटेस्ट पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा फिल्मी स्टार्स सहित तमाम फैंस उन्हें Best Wishes दे रहे हैं।

वरुण और नताशा को दी बधाइयां

बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल को तमाम फ़िल्मी जगत के स्टार्स से बधाइयां मिल रही हैं। एक्टर के पोस्ट पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, समांथा रुथ प्रभु, ईशा गुप्ता और नुसरत भरूचा जैसी एक्ट्रेसेज ने भी नताशा और वरुण को बहुत बधाइयां दी हैं। जानकारी के अनुसार बता दें कि आने वाले समय में वरुण फिल्म बेबी जॉन और वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगे।

 

Leave a comment

ट्रेंडिंग