Columbus

USA News : अमेरिका के स्कूल में फिर हुई गोलीबारी। डेनवर ईस्ट हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना, दो लोग घायल

USA News : अमेरिका के स्कूल में फिर हुई गोलीबारी। डेनवर ईस्ट हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना, दो लोग घायल
अंतिम अपडेट: 26-05-2023

अमेरिका के स्कूलों में गोलीबारी की घटना थम नहीं रही है, घटना अमेरिका के डेनवर ईस्ट हाई स्कूल में बुधवार को घटित हुई है, समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक़, बुधवार की सुबह डेनवर हाई स्कूल में हमलावार ने दो लोगों को गोली मार दी। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, एक छात्र के पास बंदूक देखी गई है। अभी तक ये किशोर संदिग्ध पकड़ा नहीं गया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

डेनवर पुलिस ने बताया है कि कोलोराडो की राजधानी डेनवर में ईस्ट हाई स्कूल में फायरिंग के दौरान कम से कम दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Leave a comment