Jharkhand Monsoon Session: 26 जुलाई से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, पहले दिन पक्ष-विपक्ष के बीच टकराव, 29 जुलाई तक कार्यवाही स्थगित

Jharkhand Monsoon Session: 26 जुलाई से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, पहले दिन पक्ष-विपक्ष के बीच टकराव, 29 जुलाई तक कार्यवाही स्थगित
Last Updated: 27 जुलाई 2024

झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही समाप्त हो गई है और सदन की कार्यवाही को 29 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कार्यवाही को सफल बनाने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे।

Jharkhand Politics: 26 जुलाई, शुक्रवार को झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं और पहलुओं के साथ शुरू हुआ है। इस सत्र के पहले दिन की कार्यवाही समाप्त हो चुकी है और अगली बैठक 29 जुलाई को 11 बजे के लिए स्थगित कर दी गई है।

यह सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी के विधायकों ने कई मुद्दों को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन किया। जिसमें भाजपा के विधायक सरकार की नीतियों या राज्य के मुद्दों पर असंतोष व्यक्त कर रहे हैं। इस प्रदर्शन से यह स्पष्ट होता है कि विपक्षी दल सत्र के दौरान महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान पहले दिन की कार्यवाही के बाद सदन की कार्यवाही 29 जुलाई तक स्थगित कर दी गई है।

सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक

मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के सफल संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने गुरुवार यानि 25 जुलाई को एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सत्र की सुचारु और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करना था। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष  महतो ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ एक सर्वदलीय बैठक की।

बैठक में मौजूद नेता

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो संचालन में आयोजित सर्वदिलाय में संसदीय कार्यमंत्री रामेश्वर उरांव ने सत्र के संचालन और विधायी मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इसके अलावा बैठक में विधायक दल के नेता मौजूद थे। जिनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, माले विधायक विनोद सिंह, आजसू विधायक लंबोदर महतो बैठक में शामिल हुए। बता दें कि बीजेपी विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता अमर कुमार इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए।

पक्ष-विपक्ष के बीच हंगामा के आसार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक सीपी सिंह बैठक में मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी की ओर से सीपी सिंह के बैठक का हिस्सा होने और नहीं होने के सवाल पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। जहां उन्होंने सत्तापक्ष और विपक्ष को मानसून सत्र को अहम बनाने की सलाह दी।

हालांकि, बताया जा रहा है कि सत्र के दौरान सत्तापक्ष-विपक्ष में टकराव के साथ हंगामा होने के आसार है। विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे मानसून सत्र में विपक्ष सदन में सत्तापक्ष को घेरने की पूरी तैयारियां करेगा। इसके साथ ही सत्तापक्ष ने भी आक्रामक रवैया अपनाने का निर्णय लिया है। बता दें कि सर्वदलीय बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों से सुझाव मांगे।

29 जुलाई को अनुपूरक बजट पेश

झारखंड विधानसभा का वर्तमान सत्र छह कार्य दिवस का रखा गया है। जिसमें 29  वित्तीय वर्ष 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इस दौरान अनुपूरक बजट पर चर्चा अगले दिन, 30 जुलाई को होगी। इस चर्चा के दौरान विधायकों द्वारा बजट के विभिन्न पहलुओं पर सवाल उठाए जाएंगे और सुझाव दिए जाएंगे।

बता दें  कि ये संकल्प आमतौर पर विपक्ष या अन्य विधायकों द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं और विशेष मुद्दों या चिंताओं को संबोधित करते हैं। इस दिन विधायकों द्वारा विभिन्न विषयों पर संकल्प प्रस्तुत किए जाएंगे और उन पर चर्चा की जाएगी।

 

Leave a comment