Bharat Ratna: MS स्वामीनाथन, पूर्व PM चौधरी चरण सिंह और नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने का एलान।

Bharat Ratna: MS स्वामीनाथन, पूर्व PM चौधरी चरण सिंह और नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने का एलान।
subkuz.com
Last Updated: 11 फरवरी 2024

Bharat Ratna: MS स्वामीनाथन, पूर्व PM चौधरी चरण सिंह और नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने का एलान।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और कृषि क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले MS स्वामीनाथन को देश का सर्वश्रेष्ठ अवार्ड भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये जानकारी खुद 'X" पर पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व PM चौधरी चरण सिंह उनके साथ नरसिम्हा राव, स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा। भारत रत्न सम्मान मानव प्रयास के किसी भी क्षेत्र में उच्चतम स्तर की असाधारण सेवा/प्रदर्शन की मान्यता के लिए प्रदान किया जाता है।

PV नरसिम्हा राव : देश के पूर्व प्रधानमंत्री

subkuz.com की जानकारी के अनुसार PM नरेंद्र  मोदी ने भारत के तीन विद्वानों को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की। जिसमें एक पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव हैं जिनके लिए PM मोदी ने लिखा - पूर्व प्रधानमंत्री PV नरसिम्हा राव गारु को भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा। ये साझा करते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है। पूर्व PM राव एक विद्वान और स्टेट्समेन (Statusman) व्यक्ति थे। इन्होंने अनेकों महत्वपूर्ण परिवर्तनों के माध्यम से भारत देश को आगे बढ़ाया और इसकी सांस्कृतिक तथा बौद्धिक विरासत को भी आगे तक बढ़ाने में अपना योगदान दिया। ''

उनको आंध्र प्रदेश के सीएम, केंद्रीय मंत्री, विधायक और सांसद के रूप में अपनी सेवाओं के लिए भी याद किया जायेगा। PM मोदी ने कहा कि नरसिम्हा राव दूरदर्शी नेतृत्व में भारत को आर्थिक रूप से समृद्व और देश के विकास के लिए ठोस नींव रखी थी।

 

अन्न उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाया: MS स्वामीनाथन

डॉ. MS स्वामीनाथन को भारत रत्न सम्मान देने की घोषण करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि - ये बेहद ख़ुशी की बात है भारत सरकार कृषि और किसानों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ MS स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है। भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। देश के चुनौतीपूर्ण समय में भी उन्होंने कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भता हासिल की।और साथ-साथ खाद्य सुरक्षा और समृद्धि भी सुनिश्चित की है।

MS स्वामीनाथन को भारत में हरित क्रांति का जनक कहा जाता है। उनके कठिन प्रयासों और मेहनत से ही भारत ने अन्न उत्पादन में आत्मनिर्भता हासिल की है। इनकी वजह से ही भारत दुनिया के अन्य देशों को गेहूं बेचने लगा था। बताया गया कि स्वामीनाथन विश्व के एग्रोनॉमिस्ट और कृषि वैज्ञानिक थे।

आपातकाल के खिलाफ खड़े रहे सर्वमान्य नेता चौधरी चरण सिंह

सर्वमान्य नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा करते हुए PM मोदी ने कहा - हमारी सरकार का बहुत बड़ा सौभाग्य होगा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत सम्मान से नवाजा जायेगा। इन्होंने किसानों के अधिकार और कल्याण के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन देश के विकास में लगा दिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री या देश के गृहमंत्री हो और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की है। आपातकाल के समय में भी सरकार के साथ खड़े रहे। पूर्व PM चरण सिंह ने हमेशा देश के किसान भाई-बहनों के लिए काम किया है। उनको जाट समाज के सर्वमान्य नेता के रूप में भी याद किया जाता है।

 subkuz.com अपने पाठकों के सुझाव पर जल्द ही कमेंट बॉक्स की सुविधा लेकर आ रहा है, उसके बाद हमारे पाठक अपनी राय भी लिख सकेंगे। subkuz.com दुनियां का एक मात्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो 151 छोटे-बड़े शहरों में लोकली उपलब्ध हैsubkuz.com यूरोप की लोकल न्यूज़ हिंदी में आप तक पहुंचाता है, हिंदी को यूरोप और बाकि दुनियां में फैलाने में हमारा सहयोग करें और ज्यादा से ज्यादा subkuz.com को फैलाएं। अगर आप लिखने के शौक़ीन हैं और अपनी प्रतिभा को लोगों के बिच ले जाना चाहते है तो हमें अपनी रचनाnewsroom@subkuz.com पर भेज सकतें है। 

Leave a comment