समय रैना की मुश्किलें बढ़ीं: तीसरा समन जारी, दिल्ली में शोज भी हुए कैंसिल

समय रैना की मुश्किलें बढ़ीं: तीसरा समन जारी, दिल्ली में शोज भी हुए कैंसिल
अंतिम अपडेट: 22 घंटा पहले

कॉमेडियन समय रैना पर विवादों के बादल गहराते जा रहे हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल के समन को नजरअंदाज करना उन्हें भारी पड़ रहा है। पहले दो समन पर पेश न होने के बाद अब समय रैना को तीसरा समन भेजा गया हैं। 

एंटरटेनमेंट: कॉमेडियन समय रैना पर विवादों के बादल गहराते जा रहे हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल के समन को नजरअंदाज करना उन्हें भारी पड़ रहा है। पहले दो समन पर पेश न होने के बाद अब समय रैना को तीसरा समन भेजा गया है, जिसमें उन्हें 24 मार्च को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। उनके वकील ने पुष्टि की है कि वह इस बार जांच एजेंसी के सामने पेश होंगे।

गिरफ्तारी वारंट की तैयारी

समय रैना को पहले 17 मार्च और फिर 19 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन दोनों बार उन्होंने समन को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद महाराष्ट्र साइबर सेल गिरफ्तारी वारंट जारी करने की तैयारी में थी। हालांकि, उनके वकील के हस्तक्षेप के बाद साइबर सेल ने एक आखिरी मौका देते हुए 24 मार्च को पेश होने के लिए कहा हैं। 

दिल्ली में लाइव शोज कैंसिल

इस विवाद के चलते समय रैना को एक और बड़ा झटका लगा है। दिल्ली में उनके दो बड़े शोज कैंसिल कर दिए गए हैं। 21 मार्च और 23 मार्च को दिल्ली के तलकटोरा स्टेडियम में उनके लाइव शोज होने थे, लेकिन आयोजकों ने विवादों को देखते हुए इन्हें रद्द करने का फैसला लिया। इससे न सिर्फ उनके फैंस निराश हुए हैं बल्कि उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी असर पड़ रहा हैं। 

समय रैना के खिलाफ यह कार्रवाई उनके हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो के दौरान की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण हो रही है। शो में की गई अश्लील टिप्पणियों को लेकर साइबर सेल ने संज्ञान लिया और जांच शुरू की। अगर समय रैना इस बार भी समन को नजरअंदाज करते हैं, तो उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। गिरफ्तारी वारंट जारी होने की संभावना जताई जा रही है। महाराष्ट्र साइबर सेल इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही इसे लेकर कड़ा कदम उठा सकती हैं। 

Leave a comment