Columbus

दिल्ली के नेहरू विहार में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मामला, पूर्व सीएम ने जताया गहरा गुस्सा

दिल्ली के नेहरू विहार में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मामला, पूर्व सीएम ने जताया गहरा गुस्सा

दिल्ली के नेहरू विहार में 9 साल की बच्ची से रेप और हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूर्व सीएम केजरीवाल और आतिशी ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

Delhi: दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और बाद में उसकी हत्या का दुखद मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि यह घटना कुछ स्थानीय लोगों ने अंजाम दी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कड़ा रुख

इस दर्दनाक घटना पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गहरा दुख और गुस्सा जताया। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे देश को झकझोर कर रख दी है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिखर चुकी है और बीजेपी की चार इंजन वाली सरकार में भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार से इस मामले में जवाबदेही और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

आतिशी का सवाल 

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी इस मामले को लेकर चिंता जताई और सवाल उठाए कि आखिर इस बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने पूछा कि देश की चार इंजन वाली सरकार होने के बावजूद हमारी बेटियां असुरक्षित क्यों हैं। आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और गृहमंत्री अमित शाह से भी जवाब मांगा।

आतिशी ने अमित शाह को लिखा पत्र

आतिशी ने इस घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने दोषियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि दिल्ली पुलिस आपके अधीन है, तो फिर हमारी बेटियां असुरक्षित क्यों हैं और आप कब तक इस चुप्पी को बनाए रखेंगे। आतिशी ने कहा कि देश और दिल्ली दोनों को इस मामले में जवाब चाहिए।

कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

यह घटना दिल्ली में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े कर रही है। सरकार और पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है कि वे जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ कर कड़ी सजा दिलाएं और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं।

Leave a comment