मध्य प्रदेश : छिंदवाड़ा में कांग्रेस के 50 से अधिक नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का थामा दामन, अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी की उपस्थिति में हु

मध्य प्रदेश : छिंदवाड़ा में कांग्रेस के 50 से अधिक नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का थामा दामन, अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी की उपस्थिति में हु
Last Updated: 21 फरवरी 2024

मध्य प्रदेश : छिंदवाड़ा में कांग्रेस के 50 से अधिक नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का थामा दामन, अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी की उपस्थिति में हुआ सब, पढ़े पूरी रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कांग्रेस के 50 से अधिक नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा है. बताया कि प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को छिंदवाड़ा जिले से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी पटेल सहित 50 से अधिक सरपंच, ब्लॉक एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ली। इसके अलावा जबलपुर से भी कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का हाथ थामा हैं।

भाजपा ने कांग्रेस से आए नेताओं का किया स्वागत

Subkuz.com के पत्रकारों को सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेताओं का भाजपा में जोरदार स्वागत किया गया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहां कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर मंगलवार को कांग्रेस के कई युवा नेता भाजपा में शामिल हुए है. अध्यक्ष ने कहां कि कांग्रेस से आए सभी युवा नेताओं को में यह विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा एक परिवार की तरह है और हम सब परिवार के लिए काम करेंगे। इस बार छिंदवाड़ा में जीत दर्ज कर भगवा रंग फहराएंगे।

भाजपा ने किया MP की सभी सीटों पर जीत का दावा

जानकरी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहां कि मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। इसके साथ ही वोट प्रतिशत के मामले में इतिहास ने भी इतिहास रचा जाएगा। विष्णु दत्त शर्मा ने कहां कि छिंदवाड़ा के लोगों ने संकल्प लिया है कि इस बार भाजपा को जीताकर केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे। इसके साथ ही अध्यक्ष ने  आशा गोटिया को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस पार्टी से आए नेताओं को भाजपा क सदस्यता दिलाने के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय विश्नोई, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, विधायक नीरज सिंह और जबलपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानू तिवारी सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Leave a comment