भारत भाषा और संस्कृति की विविधता के लिए जाना जाता है। यहां विभिन्न ऐतिहासिक, भौगोलिक और सामाजिक कारकों के कारण सैकड़ों भाषाएं और बोलियां विकसित हुई हैं।
नई दिल्ली: भारत भाषा और संस्कृति की विविधता के लिए जाना जाता है। यहां विभिन्न ऐतिहासिक, भौगोलिक और सामाजिक कारकों के कारण सैकड़ों भाषाएं और बोलियां विकसित हुई हैं। 2024 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल 453 जीवित भाषाएं मौजूद हैं, जिनमें से कई बोलियों के रूप में विभिन्न राज्यों में प्रचलित हैं।
भारतीय संविधान में कितनी भाषाएं मान्यता प्राप्त हैं?
संविधान की अनुसूची 8 (Eighth Schedule) में वर्तमान में 22 भाषाओं को आधिकारिक मान्यता दी गई है। ये भाषाएं हैं- हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तेलुगु, मराठी, तमिल, उर्दू, गुजराती, मलयालम, कन्नड़, उड़िया, पंजाबी, असमिया, मैथिली, संथाली, कश्मीरी, नेपाली, कोंकणी, सिंधी, डोगरी, मणिपुरी और बोडो।
भारत में भाषा की यह विविधता संस्कृति, परंपरा और साहित्य को समृद्ध बनाती है। हिंदी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, जबकि तमिल, तेलुगु, और बंगाली जैसी भाषाएं भी करोड़ों लोगों द्वारा बोली जाती हैं।
विश्व में अंग्रेजी का प्रभाव
विश्व आर्थिक मंच (WEF) के अनुसार, अंग्रेजी दुनिया की सबसे प्रभावशाली भाषा बन चुकी है। 110 करोड़ से अधिक लोग अंग्रेजी बोलते हैं, और यह संयुक्त राष्ट्र (UN) की आधिकारिक भाषा भी है। भारत की भाषाई विविधता इसे संस्कृति और परंपरा के अनूठे संगम का केंद्र बनाती है। कई भारतीय भाषाओं में समृद्ध साहित्य और ऐतिहासिक ग्रंथ उपलब्ध हैं। संस्कृत, तमिल, और पाली जैसी भाषाएं हजारों साल पुरानी हैं और भारत की सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं।
भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाएं
1. हिन्दी: 52 करोड़ 83 लाख 47 हजार 193 लोग हिन्दी भाषा बोलते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 43.63 प्रतिशत है।
2. बंगाली: 9 करोड़ 72 लाख 37 हजार 669 लोग बंगाली भाषा का प्रयोग करते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 8.03 प्रतिशत है।
3. मराठी: 8 करोड़ 30 लाख 26 हजार 680 लोग मराठी भाषा बोलते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 6.86 प्रतिशत है।
4. तेलुगु: 8 करोड़ 11 लाख 27 हजार 740 लोग तेलुगु भाषा बोलते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 6.70 प्रतिशत है।
5. तमिल: 6 करोड़ 90 लाख 26 हजार 881 लोग तमिल भाषा का प्रयोग करते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 5.70 प्रतिशत है।
6. गुजराती: 5 करोड़ 54 लाख 92 हजार 554 लोग गुजराती भाषा बोलते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 4.58 प्रतिशत है।
7. उर्दू: 5 करोड़ 7 लाख 72 हजार 631 लोग उर्दू भाषा बोलते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 4.19 प्रतिशत है।
8. कन्नड़: 4 करोड़ 37 लाख 6 हजार 512 लोग कन्नड़ भाषा बोलते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 3.61 प्रतिशत है।
9. उड़िया: 3 करोड़ 75 लाख 21 हजार 324 लोग उड़िया भाषा बोलते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 3.10 प्रतिशत है।
10. मलयालम: 3 करोड़ 48 लाख 38 हजार 819 लोग मलयालम भाषा बोलते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 2.88 प्रतिशत है।
11. पंजाबी: 3 करोड़ 31 लाख 24 हजा 726 लोग पंजाबी भाषा का प्रयोग करते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 2.74 प्रतिशत है।
12. असमिया: 1 करोड़ 53 लाख 11 हजाप 351 लोग असमिया भाषा बोलते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 1.26 प्रतिशत है।
13. मैथली: 1 करोड़ 35 लाख 83 हजार 464 लोग मैथली भाषा बोलते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 1.12 प्रतिशत है।