दीवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: बोनस के रूप में मिलेगी 29,000 रुपये की राशि, जानें पूरी जानकारी

दीवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: बोनस के रूप में मिलेगी 29,000 रुपये की राशि, जानें पूरी जानकारी
Last Updated: 1 दिन पहले

महाराष्ट्र में आचार संहिता लागू होने से कुछ देर पहले ही सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने BMC कर्मचारियों, किंडरगार्टन टीचर्स और आशा वर्कर्स को दीवाली बोनस देने का ऐलान किया है।

नई दिल्ली: दिवाली के अवसर पर केंद्र और राज्य सरकारें अपने अधीन काम करने वाले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे रही हैं। महाराष्ट्र सरकार ने भी आचार संहिता लागू होने से पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के कर्मचारियों के लिए भारी बोनस का ऐलान किया है। इसके अलावा, किंडरगार्टन टीचर्स और आशा वर्कर्स को भी दीवाली बोनस दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सरकार ने हाल ही में मदरसा टीचर्स की सैलरी बढ़ाने की भी घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की नई योजनाओं की घोषणा

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के कर्मचारियों के लिए 29,000 रुपये का बोनस जारी करने की घोषणा की है। यह निर्णय सांसद रामदास अठावले के नेतृत्व में नगर मजदूर संघ द्वारा की गई मांग के बाद लिया गया है, जिसने कर्मचारियों के लिए 40,000 रुपये के बोनस की मांग की थी।

आचार संहिता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी घोषणा

दरअसल, चुनाव आयोग ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में सफलतापूर्वक विधानसभा चुनाव 2024 के समापन के बाद, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा, जबकि झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग की जाएगी। दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

इन दोनों राज्यों में आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसी बीच, मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आचार संहिता लागू होने से पहले एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसमें उन्होंने दिवाली बोनस की घोषणा की है। आपको बता दें कि पिछले साल महाराष्ट्र सरकार ने 8 नवंबर को बीएमसी के कर्मचारियों को 26,000 रुपये का दिवाली बोनस दिया था।

लड़की बहिन योजना के लाभार्थियों को मिलेगा दिवाली बोनस

मालूम हो कि इससे पहले एकनाथ शिंदे सरकार ने राज्य में चल रही लड़की बहिन योजना के तहत योग्य महिलाओं को दिवाली बोनस देने की घोषणा की थी। सरकार ने बताया कि लाभार्थियों को दिवाली के अवसर पर 3000 रुपये का बोनस दिया जाएगा, साथ ही कुछ चयनित लड़कियों और महिलाओं को 2500 रुपये की अतिरिक्त राशि भी मिलेगी।

इसके अतिरिक्त, कुछ चयनित लड़कियों और महिलाओं को 2500 रुपये की अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी। सरकार ने कहा कि दिवाली बोनस 2024 पहल के तहत चौथी और पांचवीं किस्त का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में जमा किया जाएगा।

Leave a comment