रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन सीबीटी-1 परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने नतीजे आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर देख सकते हैं।
एजुकेशन: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने तकनीशियन सीबीटी-1 परीक्षा (C.E.N. 02/2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। आज, 12 मार्च 2025, को जारी किए गए ये नतीजे आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी अपने परीक्षा परिणाम की जांच कर सकते हैं।
RRB Technician CBT-1 परीक्षा 2024: कब हुई थी परीक्षा?
इस भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 मार्च 2024 से 8 अप्रैल 2025 तक स्वीकार किए गए थे। लिखित परीक्षा 19 और 20 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी। आरआरबी ने 26 दिसंबर 2025 को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी, जिसके बाद उम्मीदवारों को 31 दिसंबर 2025 तक आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। अब परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है, और योग्य उम्मीदवारों को अगले चरण में शामिल होना होगा।
RRB Technician Result 2024: ऐसे करें चेक
RRB की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर "RRB Technician CBT-1 Result 2024" लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलेगा, जहां चयनित उम्मीदवारों की सूची उपलब्ध होगी।
PDF फाइल डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर खोजें।
भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।
कुल कितने पदों पर होगी भर्ती?
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 14,000 से अधिक तकनीशियन पदों पर नियुक्ति करेगा। इनमें टेक्नीशियन ग्रेड-1 के लिए 1,092 पद शामिल हैं। इसके अलावा, असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 और 20 मार्च 2025 को किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों की जानकारी (Exam City Slip) पहले ही जारी कर दी गई है, जबकि एडमिट कार्ड 15 मार्च 2025 को उपलब्ध कराए जा सकते हैं।