एनटीए ने NEET UG 2025 की एग्जाम सिटी स्लिप neet.nta.nic.in पर जारी कर दी है। छात्र 4 मई को होने वाली परीक्षा के लिए तुरंत स्लिप डाउनलोड करें।
NEET UG 2025: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 की परीक्षा के लिए Exam City Intimation Slip आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दी है। जो भी छात्र NEET UG में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब अपनी परीक्षा का शहर जान सकते हैं। यह स्लिप डाउनलोड करके छात्र यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उन्हें किस शहर में एग्जाम देना है।
NEET UG 2025 City Slip से क्या जानकारी मिलेगी?
यह सिटी इंटीमेशन स्लिप (City Intimation Slip) छात्रों को यह बताती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी। ध्यान दें कि यह एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए है। इसका उपयोग केवल exam center planning के लिए किया जा सकता है।
NEET UG 2025 Exam कब होगा?
परीक्षा तिथि: 4 मई 2025 (रविवार)
मोड: पेन और पेपर आधारित (Pen & Paper Mode)
टाइमिंग: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
लोकेशन: भारत के 552 शहरों और 14 विदेशी केंद्रों पर
NEET UG Exam City Slip 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Advance City Intimation for NEET(UG)-2025 is LIVE!” लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉग इन करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- Submit पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपकी City Intimation Slip दिखेगी।
- अब इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और प्रिंट भी निकाल लें।
एडमिट कार्ड कब आएगा?
एडमिट कार्ड 1 मई 2025 को जारी किए जाएंगे।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए यह एडमिट कार्ड और एक वैध पहचान पत्र अनिवार्य है।
बिना एडमिट कार्ड और ID Proof के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
जरुरी सूचना
City Slip = एडमिट कार्ड नहीं है। यह सिर्फ आपकी परीक्षा city की जानकारी देता है।
किसी समस्या या तकनीकी सहायता के लिए NTA हेल्पलाइन पर संपर्क करें:
- 011-40759000 / 011-69227700
- neetug2025@nta.ac.in