राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS प्रीलिम्स परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 21,539 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है, जबकि न्यायालय में याचिका विचाराधीन होने के कारण 2 अभ्यर्थियों का परिणाम सील्ड कवर रखा गया हैं।
एजुकेशन: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS प्रीलिम्स परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 21,539 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है, जबकि न्यायालय में याचिका विचाराधीन होने के कारण 2 अभ्यर्थियों का परिणाम सील्ड कवर रखा गया है। परीक्षा में महिलाओं ने पुरुषों को कड़ी टक्कर दी, और दोनों के कटऑफ में अधिक अंतर नहीं रहा। सामान्य वर्ग के पुरुष पद के लिए कटऑफ 71.59% रही, जबकि महिला पद के लिए यह 69.80% रहा, जो कि केवल 1.79% का अंतर दर्शाता हैं।
इसके अलावा, RPSC ने बहुविकल्पीय भर्ती परीक्षाओं में प्रत्येक प्रश्न के लिए एक पांचवां विकल्प भी दिया है। अगर किसी उम्मीदवार को कोई प्रश्न का उत्तर नहीं देना होता है, तो उसे OMR शीट पर उस प्रश्न को अनुत्तरित के रूप में चिह्नित करना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर प्रत्येक अनुत्तरित प्रश्न के अंक का 1/3 भाग काट लिया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2025 को किया गया था।
RPSC RAS प्रीलिम्स 2024 कटऑफ लिस्ट
1. पुरुष अभ्यर्थियों के लिए
सामान्य: 71.59
जनरल (SA): 65.32
SC: 63.98
ST: 67.56
ST (SA): 46.98
OBC: 71.59
MBC: 71.59
EWS: 71.59
2. महिला अभ्यर्थियों के लिए
सामान्य: 69.80
सामान्य (SA): 62.19
SC: 59.51
ST: 63.98
ST (SA): 42.51
OBC: 69.80
MBC: 63.98
EWS: 69.80
17 से 18 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी मुख्य परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 में सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। यह परीक्षा 17 से 18 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने इसकी पुष्टि की हैं।
इस भर्ती के लिए 2 सितंबर 2024 को 733 पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी। बाद में, कार्मिक विभाग द्वारा 363 अतिरिक्त पद जोड़े जाने के बाद कुल रिक्तियों की संख्या 1096 हो गई। इनमें राज्य सेवाओं के 428 पद और अधीनस्थ सेवाओं के 668 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं।