UP Van Daroga Result OUT: वन दारोगा भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 701 उम्मीदवारों ने प्राप्त की मेरिट लिस्ट

UP Van Daroga Result OUT: वन दारोगा भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 701 उम्मीदवारों ने प्राप्त की मेरिट लिस्ट
Last Updated: 7 घंटा पहले

यूपीएसएसएससी द्वारा फॉरेस्ट इंस्पेक्टर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पृष्ठ पर दिए गए पीडीएफ के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं। इस भर्ती में कुल 701 पदों के लिए 701 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिन्होंने मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया है।

New Delhi: यूपी वन दारोगा भर्ती में भाग ले रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने UPSSSC वन दारोगा भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

यह परिणाम ऑनलाइन माध्यम से यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है। अभ्यर्थी तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पृष्ठ पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपने नतीजे देख सकते हैं। पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के अनुक्रमांक शामिल हैं।

701 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

आपको सूचित किया जाता है कि यह भर्ती कुल 701 पदों के लिए आयोजित की गई थी। यूपीएसएसएससी द्वारा 701 पदों के सापेक्ष सभी रिक्त पदों की मेरिट सूची अब जारी कर दी गई है। इस सूची में अनारक्षित के 288 पद, अनुसूचित जाति (SC) के 160 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के 20 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 163 पद और आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) के 70 पद शामिल हैं, जिन पर नियुक्तियां की गई हैं। इसके साथ ही क्षैतिज आरक्षण के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों के लिए 14 पद, महिलाओं के लिए 140 पद और सैन्य वियोजित/भूतपूर्व सैनिकों के लिए 35 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

ऐसे चेक करें परिणाम

यूपीएसएसएससी वन दारोगा भर्ती का परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पृष्ठ पर आपको नोटिस बोर्ड में मुख्य परीक्षा वन दरोगा भर्ती परिणाम के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, एक पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी। अब अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

जानें कटऑफ के अंक

यूपीएसएसएससी ने परिणाम के साथ-साथ कटऑफ अंकों की भी घोषणा कर दी है। सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ अंक 78.25 प्रतिशत, अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 66.25 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 61.75 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 75.25 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 75 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Leave a comment