IND vs BAN 1st Test: शुभमन गिल ने जड़ा शानदार 'अर्धशतक', दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ते हुए रचा इतिहास, पढ़ें पूरी खबर

IND vs BAN 1st Test: शुभमन गिल ने जड़ा शानदार 'अर्धशतक', दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ते हुए रचा इतिहास, पढ़ें पूरी खबर
Last Updated: 3 घंटा पहले

शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट की दूसरी पारी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार अर्धशतक बनाया। गिल ने एक ही ओवर में दो छक्के लगाकर अपना पचासा पूरा किया, जिससे उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बना लिया हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। आर अश्विन के शतक की बदौलत भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाये, जबकि बांग्लादेश महज 149 रन पर आउट हो गई। अब भारत ने दूसरी पारी में ऋषभ पंत और शुभमन गिल की बेहतरीन साझेदारी के दम पर 300 से अधिक रनों की बढ़त बना ली है। शुभमन गिल ने तीसरे दिन के शुरुआत में ही अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मेहदी हसन मिराज के खिलाफ 30वें ओवर में दो छक्के लगाते हुए फिफ्टी बनाई। गिल की पारी में 2 छक्के और 4 चौके शामिल थे, और यह उनके टेस्ट करियर का 7वां अर्धशतक था।

दिलचस्प बात यह है कि इस पारी के दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के लगाने का भी बड़ा मील का पत्थर पार किया। अब उनके फॉर्म से भारत को बड़ी बढ़त मिलने की उम्मीद हैं।

गिल का शानदार 'अर्धशतक'

शुभमन गिल का प्रदर्शन इस टेस्ट में वास्तव में प्रभावशाली रहा है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 26, वनडे में 52 और T20I में 22 छक्के लगाकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। गिल अब भारत के 17वें बल्लेबाज हैं जिन्होंने ऐसा कारनामा किया है। चौथे विकेट के लिए गिल और ऋषभ पंत के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है, जो टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारत ने अब तक 37 ओवर में 3 विकेट पर 123 रन बनाकर बांग्लादेश के खिलाफ 350 से अधिक रनों की बढ़त बना ली हैं।

गिल इस समय 57 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि पंत 30 रन पर हैं। अगर गिल और पंत इस फॉर्म को बरकरार रखते हैं, तो भारत एक मजबूत स्थिति में पहुंच सकता है और बांग्लादेश पर दबाव और बढ़ा सकता हैं।

Leave a comment