IPL 2025: आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, केएल राहुल ने कप्तानी से किया इनकार; जानें क्या है वजह

IPL 2025: आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, केएल राहुल ने कप्तानी से किया इनकार; जानें क्या है वजह
अंतिम अपडेट: 7 घंटा पहले

आईपीएल 2025 के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) को करारा झटका लगा है। टीम ने भारी-भरकम रकम खर्च कर केएल राहुल को अपने साथ जोड़ा था, लेकिन अब खबर आ रही है कि राहुल ने टीम की कप्तानी करने से इनकार कर दिया हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि खर्च कर केएल राहुल को अपनी टीम में शामिल किया। इससे पहले टीम ने अपने पूर्व कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया था, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि दिल्ली कैपिटल्स राहुल को नया कप्तान बना सकती हैं। 

हालांकि, अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केएल राहुल ने खुद कप्तानी करने से इनकार कर दिया है। इस फैसले के बाद दिल्ली कैपिटल्स को नए कप्तान की तलाश करनी होगी, जिससे टीम की रणनीति और संयोजन पर बड़ा असर पड़ सकता हैं।

केएल राहुल ने क्यों ठुकराया कप्तानी का ऑफर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनने के इच्छुक नहीं हैं। हालांकि, उनकी इस चौंकाने वाली फैसले की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि राहुल अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं और कप्तानी का अतिरिक्त दबाव नहीं लेना चाहते। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि टीम के अंदरूनी समीकरण भी उनके इस फैसले का कारण हो सकते हैं।

अब अक्षर पटेल होंगे दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान?

राहुल के इनकार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए नया कप्तान चुनना चुनौती बन गया है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि टीम ऑलराउंडर अक्षर पटेल को यह जिम्मेदारी सौंप सकती है। अक्षर पटेल लंबे समय से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं और गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते आए हैं। हालांकि, इस पर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ हैं।

ऋषभ पंत की विदाई और हैरी ब्रूक का झटका

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन से पहले अपने पूर्व कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स को पहले ही एक बड़ा झटका लगा था और अब केएल राहुल के इनकार के बाद टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

इसके अलावा, इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने भी आईपीएल में नहीं खेलने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साफ कर दिया कि वे इस बार दिल्ली कैपिटल्स के बजाय इंग्लैंड टीम को प्राथमिकता देंगे।

Leave a comment