Columbus

IPL 2025 में मिलेगी नई विजेता टीम, जानिए 2008 से 2024 तक की चैंपियन और रनर-अप टीम की पूरी लिस्ट

IPL 2025 में मिलेगी नई विजेता टीम, जानिए 2008 से 2024 तक की चैंपियन और रनर-अप टीम की पूरी लिस्ट

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दोनों ही टीमें 3 जून 2025 को आईपीएल फाइनल में आमने-सामने होंगी और यह मुकाबला बेहद खास होगा क्योंकि दोनों फ्रेंचाइज़ियां अपने पहले खिताब की तलाश में हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 2025 संस्करण इतिहास रचने की कगार पर है, क्योंकि 3 जून को फाइनल मुकाबले में दो ऐसी टीमें आमने-सामने होंगी जिन्होंने अभी तक एक भी खिताब नहीं जीता है, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और तय है कि इस बार एक नई टीम आईपीएल ट्रॉफी उठाएगी।

जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) तीन बार फाइनल तक पहुंच चुकी है, वहीं पंजाब किंग्स (PBKS), जो पहले किंग्स इलेवन पंजाब के नाम से जानी जाती थी, 2014 में एक बार फाइनल खेली थी। दोनों टीमों के फैन्स के लिए यह फाइनल मुकाबला बेहद खास है।

अब तक कितनी बार कौन बना चैंपियन?

आईपीएल का इतिहास गौर करें तो मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) सबसे सफल टीमें रही हैं। दोनों ने अब तक 5-5 बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 3 बार खिताब जीता है। आइए 2008 से 2024 तक के हर आईपीएल सीजन के विजेता और उपविजेता पर नजर डालते हैं। 

आईपीएल विनर लिस्ट (2008 से 2024 तक)

  • IPL 2008 Winner: राजस्थान रॉयल्स
  • IPL 2009 Winner: डेक्कन चार्जर्स
  • IPL 2010 Winner: चेन्नई सुपर किंग्स
  • IPL 2011 Winner: चेन्नई सुपर किंग्स 
  • IPL 2012 Winner: कोलकाता नाइट राइडर्स
  • IPL 2013 Winner: मुंबई इंडियंस
  • IPL 2014 Winner: कोलकाता नाइट राइडर्स
  • IPL 2015 Winner: मुंबई इंडियंस
  • IPL 2016 Winner: सनराइजर्स हैदराबाद
  • IPL 2017 Winner: मुंबई इंडियंस
  • IPL 2018 Winner: चेन्नई सुपर किंग्स
  • IPL 2019 Winner: मुंबई इंडियंस
  • IPL 2020 Winner: मुंबई इंडियंस
  • IPL 2021 Winner: चेन्नई सुपर किंग्स 
  • IPL 2022 Winner: गुजरात टाइटंस
  • IPL 2023 Winner: चेन्नई सुपर किंग्स
  • IPL 2024 Winner: कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल में हर सीजन की रनर-अप टीम 

  • 2008: चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2009: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 2010: मुंबई इंडियंस
  • 2011: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 2012: चेन्नई सुपर किंग्स 
  • 2013: चेन्नई सुपर किंग्स 
  • 2014: पंजाब किंग्स 
  • 2015: चेन्नई सुपर किंग्स 
  • 2016: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 2017: राइज़िंग पुणे सुपरजायंट्स
  • 2018: सनराइजर्स हैदराबाद
  • 2019: चेन्नई सुपर किंग्स 
  • 2020: दिल्ली कैपिटल्स
  • 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 2022: राजस्थान रॉयल्स
  • 2023: गुजरात टाइटंस
  • 2024: सनराइजर्स हैदराबाद

इन तमाम वर्षों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीन बार फाइनल में पहुंची लेकिन एक बार भी विजेता नहीं बन सकी, वहीं पंजाब किंग्स (पूर्व नाम किंग्स इलेवन पंजाब) 2014 में फाइनल में पहुंची थी लेकिन ट्रॉफी से चूक गई थी। ऐसे में 2025 का फाइनल दोनों टीमों के लिए ऐतिहासिक बनने जा रहा है, क्योंकि जीतने वाली टीम आईपीएल इतिहास में पहली बार चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त करेगी।

Leave a comment