WPL 2025: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानें मैच की पिच रिपोर्ट, टीम स्क्वाड और अन्य जानकारी

WPL 2025: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानें मैच की पिच रिपोर्ट, टीम स्क्वाड और अन्य जानकारी
अंतिम अपडेट: 20 घंटा पहले

आज, 21 फरवरी 2025 को, विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 का सातवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) की महिला टीमों के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स न्यूज़: महिला प्रीमियर लीग 2025 में आज एक बड़ा मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस की महिला टीमें आमने-सामने होंगी। यह रोमांचक मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा। इस सीजन में अब तक बेंगलुरू ने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है, जिससे टीम का आत्मविश्वास ऊंचा हैं। 

वहीं, मुंबई इंडियंस महिला टीम ने भी दो मैच खेले हैं, जिनमें से एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। 

पिच रिपोर्ट

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की सतह पर अच्छा उछाल मिलता है, जिससे बल्लेबाज आत्मविश्वास से शॉट खेल सकते हैं, और छोटी बाउंड्री रन बनाने के मौके बढ़ाती है। इस मैदान पर आमतौर पर हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं, जहां पहली पारी का औसत स्कोर 180 से अधिक रहता है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिनरों के लिए भी मौके बनते हैं। आमतौर पर टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं ताकि विपक्ष के लिए बड़ा लक्ष्य खड़ा किया जा सके। 

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अब तक WPL इतिहास में RCB और MI के बीच 5 मुकाबले हुए हैं। मुंबई इंडियंस ने 3 बार जीत दर्ज की, जबकि RCB ने 2 मैचों में बाजी मारी। 2023 सीजन में दोनों मुकाबले मुंबई ने जीते थे। 2024 सीजन में दोनों टीमों ने लीग स्टेज में 1-1 मैच जीता था, जबकि प्लेऑफ में RCB ने मुंबई को 5 रन से हराया था।

बेंगलुरू और मुंबई की टीमें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, हीदर ग्राहम, वीजे जोशिता, सब्बिनेनी मेघना, नुजहत परवीन, जाग्रवी पवार, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, स्नेह राणा, प्रेमा रावत, रेणुका सिंह, जॉर्जिया वेयरहम, डैनी व्याट-हॉज, कनिका आहूजा, एकता बिष्ट और चार्ली डीन और किम गार्थ।

मुंबई इंडियंस महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), साइका इशाक, शबनीम इस्माइल, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, संस्कृति गुप्ता, अमेलिया केर, अक्षिता माहेश्वरी, हेले मैथ्यूज, सजीवन सजना, नट साइवर-ब्रंट, पारुनिका सिसौदिया, क्लो ट्राईटन, जिन्तिमनी कलिता, जी कमलिनी, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर और सत्यमूर्ति कीर्तन।

Leave a comment