Pi Coin की कीमत में 80% की तेजी, शुरुआती गिरावट के बाद निवेशकों को राहत

🎧 Listen in Audio
0:00

गुरुवार को Pi Network के आधिकारिक तौर पर बाहरी व्यापार के लिए खुलने के बाद, Pi Coin ने बाजार में हलचल मचा दी। शुरुआती गिरावट के बाद, यह क्रिप्टोकरेंसी 80.23% बढ़कर $1.29 तक पहुंच गई, जिससे निवेशकों को बड़ी राहत मिली। कॉइनमार्केटकैप डेटा के अनुसार, लिस्टिंग के पहले दिन भारी गिरावट के बावजूद, Pi Coin ने तेजी से वापसी की हैं।

पहले दिन भारी उतार-चढ़ाव के बाद कीमत में उछाल

Pi Coin की लिस्टिंग के पहले दिन शुक्रवार, 21 फरवरी को, इसका मूल्य $1.97 के उच्चतम स्तर तक पहुंचने के बाद 60% गिरकर $0.737 तक आ गया था। हालांकि, अगले ही दिन इसमें 80% की तेजी दर्ज की गई, जिससे यह $1.29 तक पहुंच गया। इस अस्थिरता के बावजूद, निवेशकों को उम्मीद है कि यह डिजिटल करेंसी आने वाले समय में और मजबूती हासिल करेगी।

क्या है Pi Network और क्यों है यह खास?

Pi Network की स्थापना 2019 में स्टैनफोर्ड पीएचडी निकोलस कोक्कालिस और चेंगडियाओ फैन ने की थी। इसका मकसद बिना किसी ऊर्जा-गहन खनन प्रक्रिया के उपयोगकर्ताओं को मोबाइल ऐप के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग करने की सुविधा देना है। उपयोगकर्ताओं को हर 24 घंटे में केवल एक बटन दबाना होता है, जिससे उन्हें कुछ सिक्के मिलते हैं। इसके अलावा, अन्य उपयोगकर्ताओं को रेफर करने पर अधिक Pi Coins कमाए जा सकते हैं।

Pi Coin के समर्थन में बड़े एक्सचेंज

Pi Coin की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए OKX, Bitget, Bitrue, HTX और BitMart जैसे प्रमुख केंद्रीकृत एक्सचेंजों ने इसे सूचीबद्ध किया है। इसके अलावा, Bitget ने पात्र उपयोगकर्ताओं के लिए $60,000 के Pi एयरड्रॉप पूल की घोषणा की है, जो 3 मार्च 2025 तक चलेगा। वहीं, BitMart 300 चयनित उपयोगकर्ताओं को $3,000 मूल्य का USDT-Pi उपहार देगा।

भारत में भी बढ़ रही है Pi की लोकप्रियता

Pi Network भारत में भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। Google Play Store पर इस ऐप के 10 करोड़ से अधिक डाउनलोड दर्ज किए गए हैं, जो इसे भारत में सबसे तेजी से बढ़ती क्रिप्टोकरेंसी परियोजनाओं में से एक बनाता हैं।

क्या आगे और बढ़ेगी Pi Coin की कीमत?

Pi Coin के उतार-चढ़ाव वाले प्रदर्शन के बावजूद, इसके व्यापक उपयोग और बढ़ते समर्थन को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में इसकी कीमत और बढ़ सकती है। हालांकि, क्रिप्टो बाजार की अस्थिरता को देखते हुए निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। Pi Coin की यह अप्रत्याशित तेजी क्रिप्टो बाजार में नए निवेशकों के लिए एक दिलचस्प अवसर प्रस्तुत करती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इसकी कीमत क्या रुख अपनाती हैं।

 

Leave a comment