Columbus

Trade Deficit Reaches Record High: भारत का व्यापार घाटा 37.8 अरब डॉलर पर पहुंचा, सोने के आयात में आई तेजी

🎧 Listen in Audio
0:00

भारत का व्यापार घाटा नवंबर में 37.84 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, मुख्य रूप से सोने के आयात में तेज़ी और निर्यात में गिरावट के कारण।

Trade Deficit Hits Record High: भारत को आर्थिक मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में देश का व्यापार घाटा 37.84 अरब डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इसका मुख्य कारण निर्यात में गिरावट और सोने के आयात में रिकॉर्ड तेजी रही। नवंबर में, वस्तुओं का निर्यात सालाना आधार पर 4.85% घटकर 32.11 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल इसी महीने में 33.75 अरब डॉलर था।

सोने का आयात रिकॉर्ड हाई

सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नवंबर महीने में आयात 27% बढ़कर 69.95 अरब डॉलर हो गया जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 55.06 अरब डॉलर था। बीते महीने, आयात की गई वस्तुओं में सोने का योगदान सबसे अधिक रहा, और सोने का आयात 14.8 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

देश का व्यापार घाटा

समीक्षाधीन माह में देश का व्यापार घाटा बढ़कर 37.84 अरब डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इस साल अक्टूबर में देश का निर्यात 17.25% बढ़कर 39.2 अरब डॉलर रहा था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान निर्यात कुल 2.17% बढ़कर 284.31 अरब डॉलर रहा है, जबकि आयात 8.35% बढ़कर 486.73 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Leave a comment