Aaj Ka Panchang: आज रखा जाएगा माघ पूर्णिमा व्रत, जानें इसका शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का सही समय

🎧 Listen in Audio
0:00

आज, 12 फरवरी 2025 को माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज शाम 7 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 7 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग का आरंभ होगा। इसके साथ ही आज शाम 7 बजकर 36 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। माघी पूर्णिमा का महत्व विशेष रूप से पुण्य कार्यों और व्रतों के लिए माना जाता है। आज रात 9 बजकर 56 मिनट पर सूर्य कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे, जो खास असर डालने वाला हैं।

माघ पूर्णिमा व्रत का शुभ मुहूर्त

* माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि- 12 फरवरी 2025 को शाम 7 बजकर 23 मिनट तक
* सौभाग्य योग- 12 फरवरी को सुबह 9 बजकर 6 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जाएगा
* आश्लेषा नक्षत्र- 12 फरवरी को शाम 7 बजकर 36 मिनट तक
* सूर्य गोचर- 12 फरवरी  2025 को  रात 9 बजकर 56 मिनट पर सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 

राहुकाल का सही समय

* दिल्ली- दोपहर 12:36 - 01:59 तक
* मुंबई- दोपहर 12:53 - 02:19 तक
* चंडीगढ़- दोपहर 12:37 - 02:00 तक
* लखनऊ- दोपहर 12:21 - 01:45 तक
* भोपाल- दोपहर 12:35 - 01:59 तक
* कोलकाता- दोपहर पहले 11:51 - 01:16 तक
* अहमदाबाद- दोपहर 12:54 - 02:19 तक
* चेन्नई- दोपहर 12:23 - 01:51 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का निश्चित समय 

सूर्योदय- सुबह 7:02 AM 
सूर्यास्त- शाम 6:08 PM

Leave a comment