आज है करवा चौथ! Karwa Chauth 2024:आपके शहर में चंद्रमा की पहली झलक? जानें सही समय

आज है करवा चौथ! Karwa Chauth 2024:आपके शहर में चंद्रमा की पहली झलक? जानें सही समय
Last Updated: 2 दिन पहले

करवा चौथ का दिन अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। इस शुभ दिन पर विवाहित महिलाएं अपने पतियों के लिए कठिन व्रत का पालन करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल यह व्रत 20 अक्टूबर यानी आज रखा जाएगा। कहा जाता है कि इस व्रत (Karwa Chauth 2024) का पालन करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और परिवार में खुशहाली आती है। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखकर, चंद्रमा की पूजा करती हैं और अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

 Karwa Chauth: करवा चौथ का त्योहार पतियों की लंबी उम्र के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, यानी वे बिना खाए-पीए उपवास करती हैं। रात्रि में चंद्रमा को अर्ध्य देकर वे अपना व्रत खोलती हैं। यह व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है, और इस दिन शिव परिवार तथा करवा माता की पूजा की जाती है। व्रत का समापन चंद्रमा के दर्शन के बाद होता है। आइए, विभिन्न शहरों में चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth Moonrise Time) जानें।

 विभिन्न शहरों में चंद्रमा के उदय का समय (Karwa Chauth 2024 Moon Timings)

नोएडा: 8 बजकर 14 मिनट

नई दिल्ली: 8 बजकर 15 मिनट

गुरुग्राम: 8 बजकर 16 मिनट

फरीदाबाद: 8 बजकर 04 मिनट

सूरत: 7 बजकर 40 मिनट

जयपुर: 7 बजकर 54 मिनट

आगरा: 8 बजकर 16 मिनट

लखनऊ: 8 बजकर 05 मिनट

बरेली: 7 बजकर 46 मिनट

वाराणसी: 7 बजकर 32 मिनट

कानपुर: 7 बजकर 32 मिनट

चेन्नई: 8 बजकर 43 मिनट

पुणे: 8 बजकर 56 मिनट

मुंबई: 8 बजकर 59 मिनट

कुरुक्षेत्र: 8 बजकर 00 मिनट

गाजियाबाद: 8 बजकर 11 मिनट

देहरादून: 7 बजकर 09 मिनट

कोलकाता: 7 बजकर 46 मिनट

बैंगलोर: 7 बजकर 55 मिनट

चंडीगढ़: 7 बजकर 54 मिनट

फरीदाबाद: 8 बजकर 04 मिनट

अमृतसर: 7 बजकर 54 मिनट

अंबाला: 7 बजकर 55 मिनट

भोपाल: 8 बजकर 29 मिनट

इंदौर: 8 बजकर 25 मिनट

अहमदाबाद: 7 बजकर 38 मिनट

Leave a comment
 

ट्रेंडिंग News