Kiss day 2025: आज दुनियाभर में मनाया जा रहा हैं किस डे, जानिए कब, कहां और किसने किया था पहला Kiss?

🎧 Listen in Audio
0:00

वैलेंटाइन वीक का सातवां दिन यानी आज (13 फरवरी) हर साल किस डे के रूप में मनाया जाता है. कई संस्कृतियों में चुंबन (Kiss) को प्यार और स्नेह का प्रतीक माना जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया का पहला किस कब हुआ होगा?कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपनी रिसर्च में पाया कि चुंबन की परंपरा 4500 साल पहले से चली आ रही है। यह प्रथा सबसे पहले दक्षिण एशिया (मेसोपोटामिया और भारत) में शुरू हुई थी।

दुनिया का पहला किस का रहस्य

चुंबन (Kiss) केवल प्यार का इज़हार करने का तरीका नहीं, बल्कि इसका एक लंबा ऐतिहासिक सफर भी है। वैलेंटाइन वीक के दौरान, खासकर किस डे (13 फरवरी) को लोग प्यार जताने के इस तरीके के बारे में और ज्यादा जानने की कोशिश करते हैं। तो आइए जानते हैं, दुनिया का पहला किस कब और कहां हुआ?

4500 साल पुराना चुंबन का इतिहास

शोधकर्ताओं के मुताबिक, प्राचीन मध्य पूर्व (मेसोपोटामिया) में 4500 साल पहले होंठों पर चुंबन आम था। हालांकि, पहले यह केवल प्रेम और रोमांस से नहीं, बल्कि सामाजिक और आध्यात्मिक महत्व से जुड़ा था। कुछ दस्तावेजों के अनुसार, 3500 साल पहले दक्षिण एशिया में चुंबन आम हो चुका था। खासतौर पर संस्कृत ग्रंथों और वेदों में इसका जिक्र मिलता है।
* ऋगवेद में "स्पर्श" शब्द का अर्थ होठों से स्पर्श करना बताया गया है।
* वैदिक परंपरा में पिता नवजात शिशु के सिर को तीन बार चूमता था, जो स्नेह का प्रतीक माना जाता था।

पुराने ग्रंथों में किस का जिक्र

* संस्कृत ग्रंथों में वर्णन – 3000 साल पुराने वेदों और महाकाव्यों में चुंबन का उल्लेख मिलता है।
* मेसोपोटामिया सभ्यता – 2500 ईसा पूर्व की मिट्टी की पट्टिकाओं में प्रेमी जोड़ों के किस करने की तस्वीरें पाई गई हैं।
* रोमनों का योगदान – प्राचीन रोम में किस के कई प्रकार थे, जैसे Osculum (गाल पर हल्का चुंबन), Basium (होठों पर हल्का चुंबन) और Savolium (गहरे प्रेम से किया गया चुंबन)।

किस डे का इतिहास और महत्व

किस डे (Kiss Day) को मनाने की शुरुआत कब और किसने की, इस बारे में कोई सटीक ऐतिहासिक प्रमाण नहीं मिलता है। हालांकि, 20वीं सदी के अंत में इसकी लोकप्रियता बढ़ने लगी, जब पॉप कल्चर और वैलेंटाइन डे का चलन तेजी से बढ़ा। रोमांस और प्यार को सेलिब्रेट करने के लिए किस डे वैलेंटाइन वीक का एक अहम हिस्सा बन गया।

चाहे वह प्यार भरी रोमांटिक किस हो, मस्ती भरी प्यारी किस हो, या फिर दोस्ती की सौम्य किस, यह किसी भी रिश्ते में निकटता और आत्मीयता बढ़ाने का एक खूबसूरत तरीका है। यही वजह है कि किस डे वैलेंटाइन वीक का एक बेहद खास दिन माना जाता हैं।

* किस डे अपने पार्टनर के प्रति प्यार, सम्मान और अपनापन दिखाने का खास मौका होता है। 
* रिश्ते को गहरा और मजबूत बनाती है।
* पार्टनर को स्पेशल और प्यार महसूस कराती है।
* बिना शब्दों के अपने भावनाओं को व्यक्त करने का बेहतरीन जरिया होती है।

किस डे को खास बनाने के बेहतरीन तरीके

वैलेंटाइन वीक के बाकी दिनों की तरह किस डे पर किसी महंगे गिफ्ट की जरूरत नहीं होती। यह प्यार और अपनापन जाहिर करने का दिन है, जिसे आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत यादें बनाकर सेलिब्रेट कर सकते हैं।

* पूरा दिन साथ बिताएं – एक-दूसरे के साथ समय बिताना किसी भी तोहफे से ज्यादा कीमती होता है।

* हॉबी क्लास बुक करें – पेंटिंग, डांस, कुकिंग या कोई भी क्लास लेकर कुछ नया सीखें और साथ में एंजॉय करें।

* पिकनिक डेट प्लान करें – किसी खूबसूरत पार्क या झील किनारे पिकनिक मनाएं और साथ में मस्ती करें।

* फिल्म मैराथन – घर पर बैठकर अपनी पसंदीदा रोमांटिक फिल्में देखें और साथ में स्नैक्स एंजॉय करें।

* घर पर कैंडललाइट डिनर – अपनी फेवरेट डिश मिलकर बनाएं और रोमांटिक डिनर प्लान करें।

* हाथ से बना गिफ्ट दें – कार्ड, फोटो एल्बम, या कोई DIY गिफ्ट बनाकर अपने प्यार का इजहार करें।

* फूलों का तोहफा – एक-दूसरे को खूबसूरत फूल देकर अपने रिश्ते में ताजगी लाएं।
 

Leave a comment