सोते समय सिरहाने के पास भूलकर न रखें ये चीजें, खड़ी हो सकती है मुसीबतें जानें

सोते समय सिरहाने के पास भूलकर न रखें ये चीजें, खड़ी हो सकती है मुसीबतें जानें
Last Updated: 14 मई 2024

सोते समय सिरहाने के पास भूलकर न रखें ये चीजें, खड़ी हो सकती है मुसीबतें जानें

कई लोगों को रात में सोते समय अच्छे से नींद नहीं आती है या सोते समय बुरे सपने आते हैं। इसके पीछे वास्तु दोष एक वजह हो सकती है। सभी के लिए नींद काफी जरूरी होती है। डॉक्टरों की मानें तो रोजाना व्यक्ति को आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। हालांकि, इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग पूरी नींद नहीं ले पाते हैं। लोग जब दिनभर के कामकाज से थककर रात को अपने बेड पर सोते हैं उनकी सारी थकान दूर हो जाती है। वे बाहर से आते ही अपने बेड के आसपास कई चीजें रख देते हैं। लेकिन मान्यता है कि व्यक्ति को सोते समय कुछ चीजें अपने आसपास नहीं रखनी चाहिए।

 कई बार वास्तु दोष घर के निर्माण के साथ जुड़ा होता है तो कई बार हमारी जानी- अनजानी आदतों से भी होता है। बेडरूम से जुड़े वास्तुदोष की वजह से रात को सोते समय परेशानी होती है। कई लोग रात को सोते समय कुछ चीजों को सिराहने के आस-पास रखकर सोते हैं। कई बार इन चीजों को रखने से परेशानी बढ़ जाती है। इन चीजों को रखने से नकारत्मकता का प्रभाव बढ़ता है।  किन चीजों को सिराहने पर नहीं रखना चाहिए।आइए जानते हैं इस आर्टिकल में सिरहाने का पास क्या नहीं रखना चाहिए।

 पर्स या दवाइयां 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात को सिरहाने के पास पर्स या दवाइयां रखना शुभ नहीं होता है। इन चीजों को रखने से परेशानियां बढ़ जाती है। दवाइयां रखकर सोने से व्यक्ति की सेहत पर असर पड़ता है। इसके अलावा पर्स रखने से आर्थिक स्थिति खराब होती है।

 पानी की बोतल

 कई लोग रात को सोने से पहले अपने सिराहने के आसपास पानी की बोतल रखते है।  वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी की बोतल रखने से कुंडली में चंद्रमा प्रभावित होता है। चंद्रमा मन का कारक होता है।

your image

 जूते- चप्पल 

रात को कई लोग सोते समय अपने बेड के नीचे या आसपास जूते- चप्पल रखते हैं। वास्तु के अनुसार, जूते- चप्पल रखने से घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ती है। इसकी वजह से घर में तनाव की समस्या बढ़ती है।

आइना 

 बिस्तर के आसपास या सामने की दीवार में आइना लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में गृह क्लेश की समस्या बढ़ती है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में भी परेशानी होती है।

 मैगजीन

मान्यता है कि तकिए के नीचे कभी कोई अखबार या मैगजीन आदि पढ़ने वाली चीजें नहीं रखी चाहिए। यदि व्यक्ति इन चीजों को सोते समय तकिए के नीचे रखता है तो उससे उसका जीवन प्रभावित होता है।

 इलेक्ट्रोनिक चीजें

सिरहाने के पास लैपटॉप, मोबाइल फोन  नहीं रखना चाहिए। इन चीजों को रखने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। इतना ही नहीं इन चीजों से हानिकारक किरणे निकलती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होती है।

 तेल 

 सिरहाने के आसपास तेल नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, तेल रखने से आपको कई तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ता है। इसके अलावा किसी भी वाहन की चाबी अपने पास रखकर सोने से चोरी का खतरा बढ़ जाता है।

*. नोट- यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।

Leave a comment