ये हैं दुनिया के सबसे महंगे हीरे,कीमत सुन मुँह फटा का फटा रह जाये,जाने इनके बारे में विस्तार से |

ये हैं दुनिया के सबसे महंगे हीरे,कीमत सुन मुँह फटा का फटा रह जाये,जाने इनके बारे में विस्तार से |
Last Updated: 18 मई 2024

हीरा बाकी सभी रत्नों से अधिक कीमती होता है, लेकिन इसके भी कई प्रकार होते हैं जिनकी कीमत अलग-अलग होती है। हीरे की चमक सभी को आकर्षित करती है। दुनिया में कई हीरे हैं जिनकी कीमत बहुत अधिक है। आज हम आपको कुछ ऐसे बेशकीमती हीरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो न केवल महंगे बल्कि दुर्लभ भी हैं।

 

पिंक स्टार

'पिंक स्टार' नाम का हीरा अब तक का सबसे महंगा हीरा है। यह 59.6 कैरेट का है और इसकी नीलामी हांगकांग में 7.1 करोड़ डॉलर (करीब 462 करोड़ रुपये) में हुई थी, जो हीरों की बिक्री में विश्व रिकॉर्ड है।

 

ब्लू मून

'ब्लू मून' नाम का यह हीरा 2015 में हांगकांग के व्यवसायी जोसफ लू ने 4.84 करोड़ डॉलर (करीब 315 करोड़ रुपये) में खरीदा था। उन्होंने यह अपनी बेटी जोसेफाइन के लिए खरीदा था और बाद में इसका नाम 'ब्लू मून ऑफ जोसेफाइन' रखा गया।

 

ओपनहाइमर ब्लू

'ओपनहाइमर ब्लू' हीरा भी दुर्लभ हीरों में से एक है। यह 2016 में 5.06 करोड़ डॉलर (करीब 329 करोड़ रुपये) में बिका था। 14.62 कैरेट के इस हीरे को जेनेवा के क्रिस्टी ऑक्शन हाउस ने फ़ोन के माध्यम से हुई नीलामी में बेचा था, लेकिन खरीदार की पहचान अज्ञात है।

ग्राफ पिंक

दुनिया के सबसे बड़े हीरों में शुमार 'ग्राफ पिंक' की नीलामी 2010 में हुई थी, जिसमें यह करीब 300 करोड़ रुपये में बिका था। 27.78 कैरेट के इस गुलाबी हीरे को ब्रिटेन के लॉरेंस ग्राफ ने खरीदा था, जिनके नाम पर इसका नाम 'ग्राफ पिंक' रखा गया।

 

नारंगी हीरा

नारंगी रंग का यह हीरा 2013 में क्रिस्टी ऑक्शन हाउस ने नीलाम किया था। उस समय यह हीरा 15.6 करोड़ रुपये प्रति कैरेट के हिसाब से बिका था।

 

सनराईज़ रूबी

गाढ़े लाल रंग के इस 25.59 कैरेट के 'सनराईज़ रूबी' को 2015 में एक व्यक्ति ने 3 करोड़ डॉलर (करीब 195 करोड़ रुपये) में खरीदा था। यह जवाहरात हीरे के बाद बिकने वाला सबसे कीमती पत्थर था।

 

द मिलेनियम स्टार हीरा

'द मिलेनियम स्टार' हीरा डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में पाया गया था। यह 203.04 कैरेट का है। इसे डी-बियर के दिवंगत चेयरमैन हैरी ऑफेनहाइमर ने खरीदा था और इसकी कटाई और आकार देने में 3 साल लगे थे। हैरी ने इस हीरे को अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हीरा कहा था।

Leave a comment