दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का निधन:साउथ अफ्रीका की जोहाना माजिबुको 128 साल की थीं, उन्होंने 3 सदियां देखीं

दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का निधन:साउथ अफ्रीका की जोहाना माजिबुको 128 साल की थीं, उन्होंने 3 सदियां देखीं
Last Updated: 09 मई 2023

दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का निधन हो गया है। साउथ अफ्रीका में रहने वाली जोहाना माजिबुको 128 साल की थीं। उनका जन्म 1894 में हुआ था। इस साल मई में वो 129 साल की हो जातीं। जोहाना के परिजनों के मुताबिक, उनकी मौत 3 मार्च को हो गई थी।

2022 में न्यूज 24 से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था- मैं अब तक जिंदा क्यों हूं? मेरे साथियों की मौत हो चुकी है। मैं कब मरूंगी? अब तक जिंदा रहने का क्या मतलब है? मैं एक जगह बैठे-बैठे थक गई हूं। जोहाना के करीबी बताते हैं कि उनके पास जोहाना की ID है और उस आधार पर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स बुक में जोहाना का नाम दर्ज होना चाहिए, ताकि उन्हें सम्मान मिल सके।

जोहाना के पास सबसे उम्रदराज महिला होने का सबूत भी था। एक डॉक्यूमेंट में उनकी बर्थ डेट 11 मई 1894 लिखी हुई है।

 
 

शरीर में आ गई थी अकड़न
जोहाना ने कहा था कि उनका शरीर अकड़ने लगा है और उन्हें चलने में कठिनाई होने लगी है। उन्होंने कहा था- जब मैं लोगों को चलता हुआ देखती हूं तो मुझे भी लगता है कि काश मैं भी उनकी तरह चल सकूं। मेरे पास मेरी एक केयर टेकर है जो 2001 से मेरे साथ है। वह मेरे लिए इतनी खास हो गई है कि जब तक वह पास नहीं होती, तब तक मुझे नींद भी नहीं आती।

जोहाना के 7 बच्चे हैं
जोहाना के 12 भाई-बहन थे। इनमें से 3 अभी जीवित हैं। उनकी शादी स्टवाना माजिबुको से हुई थी। दोनों के 7 बच्चे हैं। 50 से ज्यादा नाती, पोते-पोतियां और पड़पोते-पोतियां हैं। जोहाना ने कभी पढ़ाई नहीं की। वो खेतों में काम करती थीं। 2022 में उन्होंने कहा था- मैं अपने बचपन को मिस करती हूं। तब कोई परेशानियां नहीं थीं। खाना भी हेल्दी होता था। मिलावट नहीं थीं।

 

जोहाना ने 3 सदियां देखीं
128 साल की जोहाना माजिबुको का जन्म 18वीं सदी में हुआ था। उन्होंने 1914 में हुआ फर्स्ट वर्ल्ड वॉर, 1939 में हुआ सेकंड वर्ल्ड वॉर देखा। स्पैनिश फ्लू से लेकर कोरोना महामारी का सामना किया।

Leave a comment