रोहित शेट्टी ने दिया एक और बड़ा सरप्राइज, सिनेमाघरों में दोबारा होगी फिल्म रिलीज, फैंस ने जाहिर की खुशी

रोहित शेट्टी ने दिया एक और बड़ा सरप्राइज, सिनेमाघरों में दोबारा होगी फिल्म रिलीज, फैंस ने जाहिर की खुशी
Last Updated: 5 घंटा पहले

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिंघम अगेन' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ट्रेलर के लॉन्च होने के बाद से प्रशंसकों में इसे देखने की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। यह मल्टी-स्टारर फिल्म 1 नवंबर को दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

Singham Again: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की चर्चित फिल्म सिंघम की अगली कड़ी, सिंघम अगेन, पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इसके पहले, रोहित शेट्टी ने एक और शानदार सरप्राइज दिया है।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से दर्शकों में एक जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि इसका पहला पार्ट अब फिर से सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाला है।

रोहित ने फैंस के लिए किया सरप्राइज का खुलासा

इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और खलनायक के रूप में अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ भी दिखाई देंगे। वहीं, अब रिलीज के दिन से पहले ही रोहित शेट्टी ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की।

सिनेमाघरों में दोबारा होगी फिल्म की रिलीज

रोहित शेट्टी ने अपनी पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि 'सिंघम अगेन' की रिलीज से पहले पहली 'सिंघम' फिल्म को एक बार फिर से सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने इस फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी साझा किया है। यह फिल्म 18 अक्टूबर को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक ने लिखा, “दीवाली पर उसकी पूरी ताकत के साथ आने से पहले! उसकी शक्ति का फिर से अनुभव करें।

फैंस ने अपनी खुशी व्यक्त की

इस घोषणा के बाद फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है। यूजर्स कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी को साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "बचपन की पसंदीदा फिल्म।" दूसरे ने टिप्पणी की- "मैं इस फिल्म के री-रिलीज का कब से इंतजार कर रहा था।" तीसरे ने कमेंट किया- "यह फिल्म सभी फिल्मों की शान है।"

फिल्म कब रिलीज हुई थी?

शेट्टी द्वारा निर्देशित "सिंघम" साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन, प्रकाश राज, और काजल अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये था, और इसने बॉक्स ऑफिस पर 141 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। "सिंघम" की अगाध सफलता ने शेट्टी को अपना कॉप यूनिवर्स बनाने के लिए प्रेरित किया और इसके परिणामस्वरूप दो स्पिन-ऑफ फ़िल्में: "सिम्बा" और "सूर्यवंशी" रिलीज हुईं। "सिम्बा" में रणवीर सिंह थे, जबकि "सूर्यवंशी" में अक्षय कुमार ने अभिनय किया।

Leave a comment
 

Latest Columbus News

ट्रेंडिंग News