Mohammed Siraj DSP: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को सौंपा तेलंगाना के डीएसपी का पद, सीएम रेड्डी ने दी शुभकामनाएं

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शुक्रवार को तेलंगाना पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) का पद ग्रहण किया। इस संबंध में तेलंगाना पुलिस ने सोशल मीडिया

मोहम्मद सिराज ने तेलंगाना पुलिस में उप-निरीक्षक (डीएसपी) का पद ग्रहण कर लिया है। तेलंगाना पुलिस ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसे बाद में हटा दिया गया।

Mohammed Siraj DSP Telangana Police: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शुक्रवार को तेलंगाना पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) का पद ग्रहण किया। इस संबंध में तेलंगाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा की, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया। सिराज ने पद संभालने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। सिराज ने टीम इंडिया के लिए कई महत्वपूर्ण मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके कारण उन्हें यह पद सौंपा गया है। हाल ही में टीम इंडिया की टी20 विश्व कप 2024 में जीत के बाद भी सिराज की सराहना की गई थी।

सिराज को सौंपा डीएसपी का पद

Mohammed Siraj DSP: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को सौंपा तेलंगाना के डीएसपी का पद, सीएम रेड्डी ने दी शुभकामनाएं

दरअसल, टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया की जीत के बाद मोहम्मद सिराज को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की गई थी। इसी के तहत, उन्हें तेलंगाना पुलिस में डीएसपी का पद सौंपा गया है, और उन्होंने इस पद की जिम्मेदारी भी संभाल ली है। हालांकि, इसका उनके क्रिकेट करियर पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सिराज अभी भी टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

नौकरी के साथ घर बनाने के लिए मिली जमीन - सिराज

Mohammed Siraj DSP: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को सौंपा तेलंगाना के डीएसपी का पद, सीएम रेड्डी ने दी शुभकामनाएं

सिराज को नौकरी के साथ-साथ जमीन देने का वादा किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिराज को हैदराबाद में घर के लिए जमीन मुहैया कराई गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सिराज भारत की टी20 विश्व कप टीम में तेलंगाना के एकमात्र क्रिकेटर थे। वे भारतीय टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। सिराज अभी भी टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

भारतीय क्रिकेटर सिराज का करियर

Mohammed Siraj DSP: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को सौंपा तेलंगाना के डीएसपी का पद, सीएम रेड्डी ने दी शुभकामनाएं

मोहम्मद सिराज का अंतरराष्ट्रीय करियर अब तक बेहद शानदार रहा है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 29 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 78 विकेट लिए हैं। सिराज का एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 6 विकेट लेना है। इसके अलावा, उन्होंने भारत के लिए 44 वनडे मैचों में 71 विकेट हासिल किए हैं। सिराज ने 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 14 विकेट झटके हैं।

सिराज का क्रिकेटर में रहा शानदार प्रदर्शन

सिराज के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना किया है। लेकिन अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने सफलता की सीढ़ी चढ़ी। सिराज ने पहले घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली। इसके अतिरिक्त, उन्होंने आईपीएल में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

Leave a comment