मध्य प्रदेश : पिछली सरकार की राजनीतिक नियुक्तियां निरस्त, ये मंत्री होंगे पद से निरस्त : पढ़े पूरी रिपोर्ट

मध्य प्रदेश : पिछली सरकार की राजनीतिक नियुक्तियां निरस्त, ये मंत्री होंगे पद से निरस्त : पढ़े पूरी रिपोर्ट
Last Updated: 14 फरवरी 2024

मध्य प्रदेश : पिछली सरकार की राजनीतिक नियुक्तियां निरस्त, ये मंत्री होंगे पद से निरस्त : पढ़े पूरी रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निगम, मंडल और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों को निरस्त करने का निर्णय लेते हुए इन सभी को कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा दिया था. लेकिन अब मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष नरेंद्र बिरथरे और राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह के निर्णय के बाद नियुक्ति निरस्त कर दी गई हैं।

Subkuz.com ने बताया कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास सहित अन्य विकास प्राधिकरणों में नियुक्त किए गए अशासकीय सदस्यों की नियुक्ति भी निरस्त करने की तैयारी चल रही है. मोहन सरकार बनने के बाद से ही शिवराज सरकार के समय निगम, मंडल प्राधिकरणों में हुई राजनीतिक नियुक्तियों को निरस्त करने चर्चा हो रही थी।

पिछली सरकार की राजनीतिक नियुक्तियां की निरस्त

जानकारी के अनुसार जब नई सरकार बनती है तो पिछली सरकार में की गई राजनीतिक नियुक्तियों को निरस्त कर नए सिरे से सरकार बनाई जाती है. इससे पहले छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी आदेश के बाद सभी नियुक्तियां निरस्त कर नए सिरे से राजनीतिक नियुक्तियां की गई थी. राजस्थान और छत्तीसगढ़ में परिस्थितियां अलग थी. दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी और उनके द्वारा नियुक्तियां की गई थीं।

बताया है कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नियुक्तियां की थीं। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पार्टी संगठन से विचार-विमर्श करने के बाद सभी निगम, मंडल और प्राधिकरणों की राजनीतिक नियुक्तियों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है. विभागों को निर्देश देने के बाद तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग ने इसकी शुरुआत भी कर दी हैं।

ये मंत्री होंगे पद से निरस्त

निगम, मंडल, प्राधिकरण- अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष                     निगम, मंडल, प्राधिकरण- अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष

* भंडार गृह मंत्री- राहुल सिंह लोधी                                 * जन अभियान विभाग- विभाष उपाध्याय

* महर्षि पतंजलि संस्कृत मंडल - भरतदास बैरागी              *  गौपालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड- अखिलेश्वरानंद गिरी

* सामान्य वर्ग कल्याण आयोग निगम- शिवनारायाण चौबे    * पाठ्य पुस्तक आयोग - शैलेंद्र बरूआ

* खादी एवं ग्रामोद्योग निगम - जितेंद्र लिटोरिया                  * ऊर्जा विकास मंत्री - गिर्राज दंडोतिया

* पशुधन एवं कुक्कुट विकास मंडल- जसमंत जाटव          * बीज एवं फार्म विकास विभाग - मुन्नालाल गोयल

* हाउसिंग बोर्ड निगम - आशुतोष तिवारी                        * पर्यटन विकास मंत्री - विनोद गोटिया

* इंदौर विकास निगम - जयपाल चावड़ा                          * महिला एवं वित्त विकास विभाग - अमिता चपरा

* पाठ्य पुस्तक विभाग - प्रहलाद भारती                          * बीज एवं फार्म विकास मंडल - राजकुमार कुशवा                                                          

* नागरिक आपूर्ति मंत्री - राजेश अग्रवाल                        * राज्य कर्मचारी कल्याण आयोग - रमेशचंद्र शर्मा

* जन अभियान मंडल - जितेंद्र जामदार                          * क्रिस्प मंत्री - श्रीकांत पाटिल

* भू-संपदा विनियामक परिषद - एपी श्रीवास्तव               * श्रम कल्याण मंत्री - भगवान दास गौराने

* माटी कला निगम - रामदयाल प्रजापति                       * वन विकास मंत्री - सत्येंद्र भूषण सिंह

* इलेक्ट्रानिक्स विकास मंत्री  - शैतान सिंह पाल              * भोपाल विकास प्राधिकरण- कृष्ण मोहन सोनी अनिल अग्रवाल

* योग विकास आयोग- वेदप्रकाश शर्मा                         * भवन एवं अन्य संनिर्माण कल्याण मंडल- हेमंत तिवारी

* राज्य प्रवासी श्रमिक मंत्री - भागचंद्र उइके                  * रतलाम विकास परिषद - अशोक पोरवाल

* युवा मंत्री - डॉ. निशांत खरे                                     * उज्जैन विकास निगम - श्याम बंसल

* कटनी विकास निगम - पीतांबर टोपनानी                  * देवास विकास मंडल -राजेश यादव

* विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण - कमल धूत                * माध्यमिक शिक्षा विभाग - रमा मिश्रा

* तीर्थ स्थान एवं मेला परिषद - माखन सिंह चौहा           * खनिज विकास मंत्री - राजेंद्र सिंह मोकलपुर

 

Leave a comment