महाराष्ट्र: राहुल गांधी का आज नासिक में रोड शो, त्र्यंबकेश्वर मंदिर में करेंगे दर्शन

महाराष्ट्र: राहुल गांधी का आज नासिक में रोड शो, त्र्यंबकेश्वर मंदिर में करेंगे दर्शन
Last Updated: 16 मार्च 2024

महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज तीसरा दिन हैं। राहुल गाँधी का आज (14 मार्च) नासिक में रोड शो और त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

Bharat Jodo Nyay Yatra (Maharashtra): कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज महाराष्ट्र में तीसरा दिन है। न्याय यात्रा के दौरान आज (14 मार्च) राहुल गांधी नासिक में रोड शो और जनसभा कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही गांधी शाम को प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को उत्तर महाराष्ट्र में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। बताया जा रहा है कि राहुल की न्याय यात्रा आज दोपहर नासिक पहुंचेगी। इस दौरान होने वाले रोड शो के लिए कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का विशेष स्वागत किया जाएगा।

जनसभा में किसानों से करेंगे मुलाकात

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज सुबह महाराष्ट्र के चांदवाड़ पहुंचेगी। उनका स्वागत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा त्र्यंबक नाका पर करेंगे। राहुल के आने के उपलक्ष में मार्केट कमेटी के सेल हॉल में आयोजित बैठक में NCP संस्थापक शरद पवार और शिवसेना ठाकरे सांसद संजय राउत मौजूद होंगे। जनसभा में सांसद गांधी किसानों से अनाज की गिरती बाजार कीमतों और किसानों की समस्या के समाधान के बारे में बातचीत करेंगे। पूर्व विधायक शिरीष कुमार कोटवाल ने बताया कि सांसद राहुल गांधी महंगाई से आम लोगों की हो रही दिक्क्त पर भी प्रकाश डालेंगे।

न्याय यात्रा दौरे का चार्ट

भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर महाराष्ट्र दौरे के तहत राहुल गांधी आज सुबह चांदवाड़ में किसानों के साथ मीटिंग करेंगे। इसके बाद पीपलगांव बसवंत चौफुली पहुंचेंगे और वहां से रोड शो करने के बाद दोपहर 12 बजे ओझर में आयोजित रैली में शामिल होंगे। शेड्यूल के मुताबिक, 2.30 बजे ओझर से द्वारका जाएंगे।  बताया जा रहा है कि, वहीं से उनका रोड शो शुरू होगा। यात्रा के दौरान राहुल गांधी शालीमार स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को नमन करने के बाद चौक सभा आयोजित की जाएगी। शाम 5:30 बजे प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचने के बाद वहां अभिषेकम और पूजन किया जाएगा।

 

 

 

Leave a comment