Independence Day 2024: भारत में इस बार मनाया जाएगा 78वां स्वतंत्रता दिवस, क्या आप जानते हैं भारत के साथ दुनिया के ये 5 देश भी मानते हैं आजादी का जश्न

Independence Day 2024: भारत में इस बार मनाया जाएगा 78वां स्वतंत्रता दिवस, क्या आप जानते हैं भारत के साथ दुनिया के ये 5 देश भी मानते हैं आजादी का जश्न
Last Updated: 14 अगस्त 2024

भारत में 15 अगस्त को हर साल आजादी का जश्न बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के साथ दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया जैसे पांच देश भी 15 अगस्त को अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं।

नई दिल्ली: देशभर में इस साल जोश और उल्लास के साथ 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन को मानाने की खासियत यह है कि देश को लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 में तानाशाही ब्रिटिश राज से आजादी मिली थी। उस दिन के बाद हर साल आजदी को सेलिब्रेट किया जाता है। बता दें इस खास दिन भारत के प्रधानमंत्री जी दिल्ली के लाल किले में ध्वजारोहण करते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग यह जानते हैं कि 15 अगस्त को भारत के साथ दुनिया के अन्य कई देश भी अपनी आजादी (Independence Day) को सेलिब्रेट करते हैं। आइए जानते हैं इन देश के बारे में।

* नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया

बता दें नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया दोनों ही देश हर वरह 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाते हैं। जानकारी के मुताबिक कोरिया को 15 अगस्त, 1945 को जापान की गुलामी से आजादी मिली थी। 1945 में अमेरिकी और सोवियत की सेना ने मिलकर जापान की सेना को परास्त किया।आजादी के तीन साल बाद 1948 में देश कोरिया, नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया दो देशों में विभाजित हो गया था।

* बहरीन (Bahrain)

बहरीन को भी भारत की तरह 15 अगस्त को आजादी हासिल हुई थी। भारत को वर्ष 1947 में और बहरीन 1971 में अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। बता दें 19वीं शताब्दी में ब्रिटिश संरक्षक से पहले अरब और पुर्तगाल सहित बहरीन द्वीपसमूह पर विभिन्न संस्थाओं का राज था। बहरीन ने 15 अगस्त, 1971 को ब्रिटिश नियंत्रण से आजादी मिलने की घोषणा की और 16 दिसंबर को "राष्ट्रीय दिवस" का धूम धाम से जश्न मनाया गया क्योंकि इस दिन पूर्व शासक ईसा बिन सलमान अल खलीफा ने सिंहासन को संभाला था।

* कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य भी 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता को सेलिब्रेट करता है। इस दिन 1960 में देश 80 वर्षों की जकड़न के बाद फ्रांस से आजाद हुआ था। इस दिन को 'कांगोलेस नेशनल डे' के रूप में घोषित कर दिया था। बता दें कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य क्षेत्रफल की दृष्टि अफ्रीका महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा देश हैं।

* लिकटेंस्टीन (Liechtenstein)

बता दें लिकटेंस्टीन दुनिया का सबसे छोटा राष्ट्र की सूची में शामिल है। यह देश 15 अगस्त 1940 को जर्मन नियंत्रण से आजाद होकर जश्न मनाता है। 15 अगस्त को यहां भी राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 15 अगस्त को देश के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने के दो मुख्य कारण थे। पहला बैंक अवकाश था। दूसरा उस समय के राजकुमार, प्रिंस फ्रांज जोसेफ द्वितीय का जन्मदिन मनायाजाता है। इसलिए 15 अगस्त को राष्ट्रीय दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था।

 

Leave a comment