PM Modi Independence Day 2024 Live: पीएम ने संबोधन के बाद बच्चों से की मुलाकात, स्वतंत्रता की दी शुभकामनाएं

PM Modi Independence Day 2024 Live: पीएम ने संबोधन के बाद बच्चों से की मुलाकात, स्वतंत्रता की दी शुभकामनाएं
Last Updated: 15 अगस्त 2024

PM Modi Live प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और यह उनका लगातार 11वां संबोधन है। इस संबोधन के दौरान वे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर बात करते हैं।

PM Modi Independence Day 2024: आज (15 August) भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस बार उनका संबोधन लगातार 11वां है और सत्ता में लौटने के बाद यह उनका पहला स्वतंत्रता दिवस संबोधन है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिल्ली में किए गए हैं, जो इस महत्वपूर्ण दिन की अहमियत को दर्शाता है।

इस साल की विशेष बात यह है कि पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बतौर अतिथि शामिल हुए हैं। यह एक प्रेरणादायक पहल है, जो खेल और देश के प्रति समर्पण को बढ़ावा देती है। खिलाड़ियों की उपस्थिति से समारोह को और भी विशेष और उत्साहपूर्ण बना दिया गया है।

Independence Day 2024 Live

(78th Independence Day) आजादी का जश्न मना भारत  भारत आज 78 -

आज 15 अगस्त को हमारा देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस साल की थीम 'विकसित भारत@2047' निर्धारित की गई है। यह थीम 2047 तक एक विकसित भारत के लिए सरकार की दृष्टि को प्रदर्शित करती है।

PM Modi Independence Day 2024 Live: पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को करेंगे संबोधित, 11वीं बार फहराएंगे तिरंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब साढ़े सात बजे 11वीं बार दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। यह पीएम का बतौर प्रधानमंत्री 11वां स्वतंत्रता दिवस भाषण होगा। इस समारोह में करीब 6000 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

PM Modi Independence Day 2024 Live: आजादी का जश्न मनाने की पूरी तैयारी

लाल किला आजादी का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह सज धज कर तैयार हो गया है। आज यानि 15 अगस्त को इसी के प्राचीर से पीएम मोदी देशवासियों को अपना विजन साझा करेंगे। इस भव्य दिवस समारोह में 6 हजार मेहमान भाग लेंगे, जिनमें अटल इनोवेशन मिशन और राइजिंग इंडिया के लिए प्रधानमंत्री स्कूल योजना से लाभान्वित छात्र, साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक भी शामिल होंगे।

Independence Day 2024 Live: लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम का शेड्यूल

आज सुबह 6.56 बजे - लला किला पहुंचे रक्षा सचिव

6.57 बजे - वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी

6.58 बजे- एडमिरल दिनेश त्रिपाठी

6.59 बजे- जनरल उपेंद्र द्विवेदी

7 बजे - चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ Anil chouhan

7.06 बजे- पीएम मोदी राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे

7.08 बजे- केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समारोह के उपलक्ष में लाल किला पहुंचेंगे

7.09  बजे- रक्षा मंत्री राजनाथ लाल किला पहुंचेंगे

PM Modi Independence Day 2024 Live: पीएम मोदी सुबह 7.17 बजे लाल किला

7:17 बजे: पीएम मोदी लाल किले पर पहुंचेंगे। उनका स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, और रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने करेंगे।

7:19 बजे: पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

7:26 बजे: पीएम मोदी झंडा फहराने के लिए एलिवेटर पर पहुंचेंगे, जहां रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, और तीनों सेना प्रमुख उनके साथ होंगे।

7:30 बजे: पीएम मोदी ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर गार्ड्स नेशनल सैल्यूट देंगे और बैंड पर राष्ट्रगान बजाया जाएगा। इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

PM Modi Independence Day 2024 Live: आजादी दिवस समारोह के उपलक्ष में पीएम ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद!"

Independence Day 2024 Live: अमित शाह और नितिन गडकरी लाल किले पर पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लाल किले पर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह लाल किले की प्राचीर से अपना 11वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन देने वाले हैं।

Independence Day 2024 Live: राजघाट पहुंचकर पीएम मोदी ने महात्मा गांघी को किया नमन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराने से पहले राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर नमन करके उन्होंने राष्ट्रपिता के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी लाल किले के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे थोड़ी देर में तिरंगा फहराएंगे और देशवासियों को संबोधित करेंगे।

Independence Day 2024 Live: लाल किला पहुंचे पीएम मोदी, गॉर्ड ऑफ ऑनर का किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री (Narendra Modi) समारोह में शामिल होने और ध्वजा रोहण  के लिए लाल किला पहुंच चुके हैं। पहुंचने के उपरांत उन्होंने गॉर्ड ऑफ ऑनर का भी निरीक्षण किया है। इसके बाद, वे जल्द ही लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे और देशवासियों को संबोधित करेंगे।

PM Modi Independence Day 2024 Live: PM Modi ने लाल किले की प्राचीर से फहराया तिरंगा

पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किला पहुंचकर प्राचीर पर तिरंगा फहराया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश के नाम अपना संबोधन शुरू किया।

Independence Day 2024 Live: पीएम ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में कहा - ""आज हम उन असंख्य वीरों को याद करते हैं जिन्होंने हमें आजादी दिलाने के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। हम उनके बलिदानों को कभी नहीं भूल सकते।" पीएम मोदी ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के कारण देश में फैली चिंता पर भी प्रकाश डाला।' इस संबोधन के माध्यम से पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Independence Day 2024 Live: पीएम ने संबोधन में कहा- 'भारत 2047 तक बनेगा विकसित देश'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में कहा कि भारत 2047 तक एक विकसित देश बनेगा। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि देश हर कठिनाई का सामना करने के लिए तैयार है।

PM Modi Independence Day 2024 Live: ''आज का समय देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता का है''- PM Modi

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित करते हुए कहा - "एक समय था जब लोग देश के लिए मरने को तैयार रहते थे। आज, देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता का समय है।" उन्होंने आगे कहा, "देश के लिए मरने की प्रतिबद्धता ने हमें आजादी दिलाई तो देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता हमें एक समृद्ध भारत बना सकती है।" मोदी ने यह भी कहा कि "हमारे सुधार किसी राजनीतिक मजबूरी से नहीं बल्कि ‘नेशन फर्स्ट के संकल्प से प्रेरित हैं।" उन्होंने देशवासियों से एकजुट होकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

Independence Day 2024 Live: वोकल फॉर लोकल' का अर्थव्यवस्था का नया मंत्र बना - PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने "वोकल फॉर लोकल" का नारा देते हुए देशवासियों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया। आज यह नारा सिर्फ़ एक नारा नहीं, बल्कि आर्थिक व्यवस्था का एक नया मंत्र बन गया है। देश के हर जिले में अपनी-अपनी अनोखी उत्पादों पर गर्व का माहौल है। अब "वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट" की अवधारणा तेज़ी से लोकप्रिय हो रही है।

Independence Day 2024 Live: देश को गर्व है कि सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है' - पीएम मोदी

आजादी दिवस समारोह में लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, "विश्व में सबसे तेज गति से करोड़ों लोगों को कोविड वैक्सीनेशन का कार्य हमारे देश में हुआ है। पहले आतंकवादी हमारे देश में आकर हमें नुकसान पहुंचाते थे, लेकिन जब हमारी सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है या एयर स्ट्राइक करती है, तब हमारे देश के युवाओं का सीना गर्व से भर जाता है।"

Independence Day 2024 Live: बैंकिंग क्षेत्र में जो रिफॉर्म किया गया - PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए बैंकिंग क्षेत्र में हुए सुधारों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "बैंकिंग क्षेत्र में जो सुधार हुए हैं, आप सोचिए पहले बैंकिंग सेक्टर का क्या हाल था? ना विकास होता था, ना विस्तार होता था, ना विश्वास बढ़ता था। हमने बैंकिंग सेक्टर में अनेक सुधार किए। आज विश्व के सबसे मजबूत बैंकों में हमारे बैंकों ने अपना स्थान बनाया। जब बैंकिंग मजबूत होती है तो अर्थव्यवस्था की ताकत भी बढ़ती है।"

Independence Day 2024 Live: कोलकाता डॉ. रेप-मर्डर केस मामले में सख्त एक्शन लेने की मांग-PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में हुए लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर कांड के संदर्भ में इशारों में सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध करने वालों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए।' हालांकि, उन्होंने अपने भाषण में इस घटना का स्पष्टता से उल्लेख नहीं किया।

Independence Day 2024 Live: 2036 का Olympics भारत में आयोजित करने की तैयारी' - PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'वो दिन दूर नहीं है जब भारत औद्योगिक निर्माण का केंद्र बनेगा। दुनियाभर के कई उद्योगपति भारत में निवेश करने के इच्छुक हैं। मैं राज्य सरकारों से अनुरोध करता हूं कि वे निवेशकों को आकर्षित करने के लिए स्पष्ट नीतियां बनाएं और कानून-व्यवस्था के संदर्भ में उन्हें भरोसा दें। राज्यों के बीच निवेशकों को अपनी ओर खींचने के लिए प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। हम इस दिशा में कदम उठा रहे हैं कि 2036 का ओलंपिक भारत में आयोजित किया जाए।'

 PM Modi Live: 'भ्रष्टाचार के खिलाफ होगी मेरी लड़ाई' - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सनबोधित करते हुए आगे कहा, "हम देश के प्रति संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन कुछ ऐसे लोग होते हैं जो देश की प्रगति को नहीं देख सकते और भारत के कल्याण के बारे में नहीं सोच सकते। जब तक उनका अपना भला न हो, तब तक उन्हें किसी और का भला अच्छा नहीं लगता। देश को ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा। ईमानदारी के साथ, भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लड़ाई तेजी से जारी रहेगी।"

Independence Day 2024 Live: लाल किले पर संबोधन के बाद पीएम ने बच्चों से की मुलाकात

पीएम ने देश को संबोधित करने के बाद बच्चों से मुलाकात की। पीएम ने बच्चों के साथ हाथ मिलाकर उन्हें स्वतंत्रता की शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

 

 

Leave a comment