Columbus

रवि दुबे और सरगुन मेहता ने खरीदा नया घर, निया शर्मा बोलीं- 'क्या व्यू है, मैं यहीं रहने वाली हूं'

रवि दुबे और सरगुन मेहता ने खरीदा नया घर, निया शर्मा बोलीं- 'क्या व्यू है, मैं यहीं रहने वाली हूं'

टीवी और पंजाबी इंडस्ट्री के चर्चित कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता ने अपने नए घर का सपना साकार कर लिया है। इस घर का नाम उन्होंने ‘सौभाग्य’ रखा है। दोनों ने हाल ही में अपने नए घर में गणपति उत्सव मनाया और इस खास मौके पर दोस्तों और करीबी साथियों को आमंत्रित किया।

एंटरटेनमेंट: एक्टर रवि दुबे और सरगुन मेहता इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आती है और दोनों अक्सर कपल गोल्स का उदाहरण देते हैं। सरगुन मेहता अब पंजाबी इंडस्ट्री की बड़ी स्टार बन गई हैं, जबकि रवि दुबे बिग बजट फिल्म ‘रामायण’ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में रवि और सरगुन ने एक नया घर खरीदा है, जिसका नाम उन्होंने ‘सौभाग्य’ रखा है। नए घर में उन्होंने गणपति सेलिब्रेशन भी आयोजित किया।

निया शर्मा ने दिखाई नए घर की झलक 

गणेश चतुर्थी के मौके पर अभिनेता निया शर्मा भी इस सेलिब्रेशन में पहुंचीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर रवि और सरगुन के नए घर का वीडियो और फोटोज शेयर किए। वीडियो में निया शर्मा कहती नजर आईं, ये घर बहुत खूबसूरत है। मैं यहीं रहने वाली हूं। यार, क्या व्यू है! घर हो तो ऐसा हो, वरना न हो। मैं अनइनवाइटेड गेस्ट हूं।

इस पर रवि दुबे ने हंसते हुए कहा, कभी भी आ जा। तू इनवाइटेड गेस्ट है। यह वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है।

गणपति उत्सव की झलकियाँ और सेलिब्रेशन

नए घर में गणपति उत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। निया शर्मा ने फोटोज़ और वीडियोज़ शेयर करते हुए लिखा,गणपति ऑरा हर साल। बेस्टी रवि और सरगुन के नए घर सौभाग्य के साथ और ज्यादा खुशियां आईं। सेलिब्रेशन में टीवी इंडस्ट्री के अन्य सितारे भी मौजूद थे। इसके अलावा, निया शर्मा अर्जुन बिजलानी के घर भी गईं और वहां उन्होंने अंकिता लोखंडे के साथ जमकर डांस किया। फोटोज़ और वीडियोज़ में सभी का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला।

निया शर्मा इस मौके पर पिंक कलर के सूट में नजर आईं। उनके लुक को उन्होंने ईयररिंग्स, नेकलेस और बिंदी से कंप्लीट किया। साथ ही उन्होंने न्यूड मेकअप और मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल अपनाकर अपना लुक पूरा किया। उनके फैशन सेंस को फैंस ने सोशल मीडिया पर खूब सराहा।

Leave a comment