Yami Gautam Birthday: कभी IAS बनना चाहती थीं यामी गौतम, टीवी से बॉलीवुड तक ऐसे तय किया सफर

यामी गौतम कभी IAS अधिकारी बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत उन्हें अभिनय की दुनिया में ले आई। जन्मदिन पर जानें टीवी से बॉलीवुड तक का उनका सफर। यामी गौतम जन्मदिन
Yami Gautam Birthday: कभी IAS बनना चाहती थीं यामी गौतम, टीवी से बॉलीवुड तक ऐसे तय किया सफर

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। मॉडलिंग और टीवी से करियर शुरू करने वाली यामी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। जानिए उनके फिल्मी सफर और निजी जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

Yami Gautam Birthday: बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से अलग पहचान बनाने वाली यामी गौतम का आज जन्मदिन है। 28 नवंबर 1988 को हिमाचल प्रदेश में जन्मीं यामी ने कभी सिविल सेवा में जाने का सपना देखा था। हालांकि, उनकी जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया कि वह अभिनय की दुनिया में आ गईं। छोटे पर्दे पर काम करने से लेकर हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी जगह बनाने तक उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है।

कॉलेज के दिनों में IAS बनने का था सपना

यामी गौतम का जन्म हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था, लेकिन उनका बचपन चंडीगढ़ में बीता। पढ़ाई के दौरान उनकी दिलचस्पी सिविल सेवा में थी। कॉलेज के शुरुआती दिनों में उन्होंने IAS अधिकारी बनने के बारे में सोचा था। हालांकि, समय के साथ उनकी रुचि मॉडलिंग की तरफ बढ़ने लगी। मॉडलिंग में कदम रखने के बाद यामी ने अभिनय को अपना करियर बनाने का फैसला किया और मुंबई पहुंच गईं। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने टेलीविजन और विज्ञापनों में काम किया। यहीं से दर्शकों के बीच उनकी पहचान बनने लगी थी।

साल 2008 में छोटे पर्दे पर आईं नजर

यामी ने साल 2008 में टीवी सीरियल 'चांद के पार चलो' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'राजकुमार आर्यन' और 'ये प्यार ना होगा कम' जैसे धारावाहिकों में काम किया। टेलीविजन के अलावा यामी कई विज्ञापनों में भी नजर आईं। फेयर एंड लवली के विज्ञापन से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। छोटे पर्दे पर काम करने के दौरान ही उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया।

कन्नड़ फिल्म से शुरू हुआ फिल्मी करियर

Yami Gautam Birthday: कभी IAS बनना चाहती थीं यामी गौतम, टीवी से बॉलीवुड तक ऐसे तय किया सफर

यामी गौतम की पहली फिल्म हिंदी नहीं, बल्कि कन्नड़ भाषा की थी। उन्होंने साल 2010 में रिलीज हुई 'उल्लासा उत्साहा' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इसके बाद पंजाबी फिल्म 'एक नूर' और साल 2011 में आई तेलुगु फिल्म 'नुव्विला' में भी अभिनय किया। साल 2012 में उन्हें बॉलीवुड फिल्म 'विक्की डोनर' में काम करने का मौका मिला। 

इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में थे। दर्शकों ने फिल्म की कहानी के साथ यामी के अभिनय को भी पसंद किया। पहली ही हिंदी फिल्म की सफलता ने उनके लिए बॉलीवुड में आगे के रास्ते खोल दिए।

अलग-अलग किरदारों से बनाई बॉलीवुड में पहचान

'विक्की डोनर' के बाद यामी ने अपने किरदारों के साथ कई प्रयोग किए। उन्होंने 'बदलापुर', 'काबिल', 'बाला' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में उनके किरदार एक-दूसरे से काफी अलग थे। इसके बाद 'दसवीं', 'ओएमजी 2' और 'आर्टिकल 370' जैसी फिल्मों में भी उनका अभिनय देखने को मिला। साल 2024 में रिलीज हुई 'आर्टिकल 370' उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल रही। इस फिल्म में निभाए गए किरदार के लिए उन्हें काफी सराहना मिली।

फिल्म के दौरान आदित्य धर के करीब आईं यामी

यामी गौतम की निजी जिंदगी का भी उनकी फिल्मों से खास जुड़ाव रहा है। फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में काम करने के दौरान उनकी नजदीकियां निर्देशक आदित्य धर के साथ बढ़ीं। दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक सार्वजनिक नहीं किया। यामी और आदित्य ने साल 2021 में शादी कर ली थी। आदित्य धर 'उरी' और 'धुरंधर' जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। शादी के तीन साल बाद 2024 में दोनों माता-पिता बने। उन्होंने अपने बेटे का नाम वेदाविद रखा है।

Leave a comment